लाइव न्यूज़ :

अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर 24 जून को बुलाई सर्वदलीय बैठक, 50 दिन से राज्य में जारी है हिंसा

By विनीत कुमार | Updated: June 22, 2023 07:41 IST

अमित शाह ने मणिपुर में जारी हिंसा पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह बैठक 24 जून को बुलाई गई है। मणिपुर में पिछले करीब 50 दिनों से जातीय हिंसा जारी है।

Open in App

नई दिल्ली: मणिपुर में पिछले करीब 50 दिनों से जारी जातीय हिंसा के बीच केंद्र सरकार ने पहली बार इस मुद्दे पर चर्चा के लिए सभी दलों से बातचीत करने का फैसला किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मणिपुर के हालात पर चर्चा के लिए 24 जून को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। मणिपुर में 3 मई से हिंसा की शुरुआत हुई थी और करीब 110 से ज्यादा लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने बुधवार शाम एक ट्विटर पोस्ट में कहा, 'केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मणिपुर की स्थिति पर चर्चा के लिए 24 जून को दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में एक सर्वदलीय बैठक बुलाई है।' यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा नई दिल्ली में शाह से मुलाकात के तुरंत बाद हुई।

सरमा एनडीए के पूर्वोत्तर के गुट NEDA (नॉर्थ-ईस्ट डेमोक्रेटिक अलायंस) के संयोजक भी हैं। उन्होंने 10 जून को इंफाल का दौरा किया था और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह और कई राजनीतिक नेताओं से मुलाकात की थी।

दूसरी ओर विपक्ष इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर सवाल उठा रहा है। यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को कहा कि हिंसा ने राज्य में 'गहरा घाव' छोड़ा है। यह भी संयोग है कि सर्वदलीय बैठक से एक दिन पहले 23 जून को भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति पर काम करने के लिए 20 विपक्षी दलों के नेताओं के पटना में इकट्ठा होने की उम्मीद है।

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदायों के बीच 3 मई से शुरू हुई हिंसा के बाद विपक्ष भी कई बार सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग करता रहा है। पिछले 50 दिन से जारी हिंसा में अभी तक करीब 10 हजार से ज्यादा घर जलाए जा चुके हैं। चार हजार से ज्यादा आगजनी की घटनाएं सामने आई हैं और हजारों लोग पलायन कर चुके हैं। कई लोग मिजोरम और असम जैसे राज्यों में भाग कर शरण ले रहे हैं। वहीं, राहत शिविरों में 50 हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं।

टॅग्स :मणिपुरअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल