लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: यूक्रेन से लौटे भारतीय मेडिकल छात्रों को बड़ी राहत, NMC ने भारत में इंटर्नशिप पूरी करने की दी इजाजत

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 5, 2022 11:20 IST

राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने यूक्रेन से भारतीय मेडिकल छात्रों की चल रही वापसी के बीच फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत में अपनी अनिवार्य 12 महीने की इंटर्नशिप को पूरा करने की अनुमति दे दी है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने एक सर्कुलर जारी कर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत में अपनी अनिवार्य 12 महीने की इंटर्नशिप को पूरा करने की अनुमति दी है। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारतीय मेडिकल स्टूडेंट्स के पास भारत वापस आने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।

नई दिल्ली: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग को लगभग 10 दिन पूरे हो चुके हैं। ऐसे में यूक्रेन से भारतीय नागरिकों और छात्रों  लौटने का सिलसिला जारी है। अब तक हजारों की तादाद में स्टूडेंट्स देश वापस आ चुके हैं। बता दें कि वापस आने वाले भारतीयों में ज्यादातर मेडिकल स्टूडेंट्स हैं, जो यूक्रेन एमबीबीएस की पढ़ाई करने गए थे। ऐसे में इन छात्रों के पास रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत वापस आने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है। 

इस बीच राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) ने यूक्रेन से भारतीय मेडिकल छात्रों की चल रही वापसी के बीच फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स को भारत में अपनी अनिवार्य 12 महीने की इंटर्नशिप को पूरा करने की अनुमति दे दी है। आयोग द्वारा एक नोटिस जारी की गई है, जिसमें कहा गया है कि अगर स्टूडेंट्स फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट्स एफएमजीई परीक्षा (FMGE Exam) पास कर लेते हैं तो वो भारत में अधूरी रही अपनी इंटर्नशिप को पूरा कर सकते हैं। एनएमसी द्वारा ये नोटिस शुक्रवार को जारी की गई थी। 

बता दें कि फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा को NeXT परीक्षा के रूप में भी जाना जाता है। ये एक एक्जिट परीक्षा है जिसे मेडिकल छात्रों को मेडिसिन में पोस्टग्रेजुएशन करने में सक्षम होने और भारत में मेडिसिन का अभ्यास करने के लिए लाइसेंस प्राप्त करने के योग्य बनने के लिए पास करना जरूरी होता है। आयोग ने जारी दिशा-निर्देशों में यह भी कहा है कि "मेडिकल कॉलेज द्वारा एफएमजी से उन्हें इंटर्नशिप करने की अनुमति देने के लिए कोई राशि / शुल्क नहीं लिया जाता है।" एफएमजी के लिए वजीफा और अन्य सुविधाएं भारतीय चिकित्सा स्नातकों को मिलने वाली राशि के अनुसार होंगी।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादयूक्रेनMedical CollegeरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

ज़रा हटकेरूस-यूक्रेन युद्ध में शहीद हुए जवान, परिवार ने मोक्ष भूमि गया जी के पवित्र फल्गु नदी तट पर किया पिंडदान-तर्पण

भारतपश्चिम बंगाल व्लादिमीर लेनिनः प्रतिमाएं केवल धातु या पत्थर नहीं होतीं?

भारतनीट-यूजी, 2026 परीक्षा रद्द होने पर सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार ने जताया दुख, कहा- नीट की परीक्षा में पेपर लीक होना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज