लाइव न्यूज़ :

Covid-19 in Mumbai: कोरोना को लेकर बीएमसी ने किया आगाह, मुंबई में लगेगा लॉकडाउन, अगर......

By रुस्तम राणा | Updated: January 4, 2022 14:23 IST

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर कोरोनावायरस के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो शहर में लॉक डाउन लगाया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करने पर लगेगा लॉक डाउनसोमवार को मुंबई में 8,082 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए

मुंबई: कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की आहट के बीच देश में कोविड के मामलों में तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। हालांकि कई राज्य सरकारों ने इसपर नियंत्रण को लेकर कई कदम उठाएं हैं। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बीएमसी लॉक डाउन पर विचार कर रही है। 

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मंगलवार को चेतावनी दी कि अगर कोरोनावायरस के दैनिक मामले 20,000 का आंकड़ा पार करते हैं तो शहर में लॉक डाउन लगाया जाएगा। दरअसल, महाराष्ट्र में कोविड -19 के मामलों की संख्या में तेजी से वृद्धि देखी गई है और इसमें सबसे ज्यादा केस मुंबई में देखे जा रहे हैं।

सोमवार को, मुंबई में 8,082 नए कोविड -19 मामले दर्ज किए गए, जो 18 अप्रैल, 2021 के बाद से दैनिक गणना के अनुसार सबसे ज्यादा हैं। साथ ही कोरोना संक्रमण से दो मौतें भी हुई हैं। पिछले एक सप्ताह में, शहर में वायरल संक्रमण के ताजा मामलों में 10 गुना वृद्धि दर्ज हुई है। हालांकि अभी के लिए, बीएमसी ने उपनगरीय ट्रेन यात्रा पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाने का फैसला किया है। 

मुंबई में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत यदि 20 प्रतिशत से अधिक फ्लैटों में कोविड -19 के केस आते हैं, तो ऐसी स्थिति में बिल्डिंग को सील किया जाएगा। 

बीएमसी ने आगे अधिसूचित किया कि कोविड -19 रोगी और उनके कॉन्टेक्ट्स को होम क्वारंटाइन में रहते हुए होम आइसोलेशन का सख्ती से पालन करना होगा। 24 घंटे के भीतर 12,160 ताजा मामले दर्ज किए जाने के बाद सोमवार को महाराष्ट्र में संक्रमण की संख्या 6,712,028 पर पहुंच गई।

बता दें कि महाराष्ट्र में फरवरी 2021 में कोरोना की दूसरी लहर आई थी और दो महीने बाद अपने चरम पर पहुंची थी। दूसरी लहर में, सबसे ज्यादा दैनिक मामले 18 अप्रैल को दर्ज किए गए थे जो 68,631 थे।   

टॅग्स :ओमीक्रोन (B.1.1.529)बृहन्मुंबई महानगरपालिकामुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार