लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रिया, दक्षिण कोरिया सहित चार देशों के राजदूतों ने राष्ट्रपति कोविंद को परिचय पत्र पेश किए

By भाषा | Updated: August 18, 2021 18:45 IST

Open in App

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को डिजिटल माध्यम से चार देशों के राजदूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए जिनमें दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रिया के राजदूत शामिल हैं । राष्ट्रपति भवन के बयान में यह जानकारी दी गई । राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने राजदूतों को उनकी नियुक्ति पर बधाई दी और उन्हें भारत में एक सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति ने कहा कि भारत के इन सभी चार देशों के साथ घनिष्ठ संबंध हैं और भारत इनके साथ शांति, समृद्धि का एक समन्वित दृष्टिकोण साझा करता है। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को परिचय पत्र पेश करने वाले राजदूतों में होली सी के आर्चविशप लियोपोल्डो गिरेली अपोस्टोलिक नुनसियो, नाइजीरिया संघीय गणराज्य के उच्चायुक्त अहमद सुले, ऑस्ट्रिया की राजदूत कैथरीना वीसर और दक्षिण कोरिया के राजदूत चांग जे-बोक शामिल हैं । राष्ट्रपति कोविंद ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य बहुपक्षीय मंचों में भारत की भागीदारी के कारण पारस्परिक रूप से लाभप्रद साझेदारी बनी है। उन्होंने कहा, ‘‘ विकासशील देशों के हितों और कम प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए, भारत एक न्यायसंगत और समान वैश्विक व्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध है।’’ बयान के अनुसार, इस अवसर पर राजदूतों/उच्चायुक्तों ने अपने देश के नेतृत्व की ओर से राष्ट्रपति को शुभकामनाएं दीं और भारत के साथ अपने संबंधों को मजबूत करने के लिए अपने देश के राजनीतिक प्रमुखों की प्रतिबद्धता को दोहराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतGallantry Award 2026: शुभांशु शुक्ला को भारत का सर्वोच्च शांतिकालीन वीरता पुरस्कार अशोक चक्र मिला, 70 अन्य लोगों को भी किया गया सम्मानित

भारतPadma Awards 2026 Full List of Winners: पूरे भारत से कई गुमनाम नायकों को दी गई पहचान, देखें पद्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

भारतAmrit Udyan: आज से सभी के लिए खुला अमृत उद्यान, जानें पहुंचने का रूट और टाइमिंग से लेकर सबकुछ

भारतपहली बार ऐसा आयोजन! CRPF ऑफिसर पूनम गुप्ता 12 फरवरी को राष्ट्रपति भवन में करेंगी शादी, राष्ट्रपति मुर्मू ने व्यवस्था के दिए आदेश

भारतसंजीव खन्ना बने भारत के 51वें चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ; देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतचुनाव आयोग के काउंटिंग सुपरवाइजर के कदम के खिलाफ टीएमसी पहुंची सुप्रीम कोर्ट, आज होगी सुनवाई

भारतजबलपुर के बरगी डैम हादसे को लेकर चार अधिकारी कर्मचारी सस्पेंड

भारतमध्यप्रदेश: बरगी डैम दुर्घटना में क्रूज से 5 और शव निकल गए, मृतकों की संख्या हुई 9, मुख्यमंत्री व उपमुख्यमंत्री पहुंचे घटना स्थल

भारतPhotos: बच्चों को लगाया गले, बेटी के सिर पर रखा हाथ, इस तरह क्रूज हादसे के पीड़ितों को सीएम डॉ. यादव ने बंधाया ढांढस

भारतबिहार में सम्राट सरकार के कामकाज का कांग्रेस विधायक ने किया खुलकर समर्थन, कहा- मौजूदा सरकार का प्रदर्शन काफी अच्छा दिख रहा है, अपराध रोकने के लिए कठोर कार्रवाई जरूरी