लाइव न्यूज़ :

Amarnath Yatra 2023: अमरनाथ यात्रा का हुआ एलान, जानें कब से शुरू होगी और किस तारीख से करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

By भाषा | Updated: April 15, 2023 07:24 IST

अमरनाथ यात्रा के तारीखों की घोषणा करते हुए उपराज्यपाल ने कहा है कि ‘‘तीर्थ यात्रा के सुचारू और निर्बाध संचालन के लिए आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में सभी संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। ’’

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा का एलान हो चुका है। इसकी घोषणा जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने की है। मनोज सिन्हा के अनुसार, यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले के बालटाल मार्ग दोनों से ही एक साथ शुरू होगी।

जम्मू: दक्षिण कश्मीर में स्थित अमरनाथ मंदिर की वार्षिक यात्रा एक जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगी। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि दक्षिण कश्मीर के हिमालयी क्षेत्र में 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित पवित्र गुफा में शिवलिंग के दर्शन के लिए यह तीर्थ यात्रा प्रत्येक वर्ष आयोजित होती है। ऐसे में यात्रा के लिए पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू होगा। 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने तारीख का किया एलान

राजभवन में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की अध्यक्षता में हुई श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 44वीं बैठक में तीर्थयात्रा का कार्यक्रम तय किया गया है। उपराज्यपाल सिन्हा ने तीर्थयात्रा के कार्यक्रम की घोषणा करते हुए कहा कि प्रशासन सुचारू और निर्बाध तीर्थ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

उपराज्यपाल ने क्या कहा

इस पर बोलते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि ‘‘परेशानी मुक्त तीर्थ यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन आने वाले सभी श्रद्धालुओं और सेवा प्रदाताओं को सर्वश्रेष्ठ स्वास्थ्य सेवा और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्रदान करेगा।’’ उपराज्यपाल ने कहा, ‘‘तीर्थ यात्रा के सुचारू और निर्बाध संचालन के लिए आवास, बिजली, पानी, सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं में सभी संबंधित विभाग जुटे हुए हैं। ’’ 

भक्तों के लिए सुबह और शाम की प्रार्थना का होगा सीधा प्रसारण 

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यात्रा अनंतनाग जिले के पहलगाम मार्ग और गंदेरबल जिले के बालटाल मार्ग दोनों से ही एक साथ शुरू होगी। श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) भक्तों के लिए सुबह और शाम की प्रार्थना का सीधा प्रसारण भी करेगा। तीर्थ यात्रा, यात्रा के मार्ग में मौसम की तत्काल जानकारी और कई सेवाओं का ऑनलाइन लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर एक ऐप भी उपलब्ध कराया गया है।  

टॅग्स :अमरनाथ यात्राभारतजम्मू कश्मीरमनोज सिन्हा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज