लाइव न्यूज़ :

VIDEO: अमानतुल्ला खान का ED को लेकर बड़ा दावा- "अधिकारी मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पर आए", जानें और क्या कहा

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 2, 2024 09:05 IST

गौरतलब है कि आप के ओखला विधायक दिल्ली वक्फ बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के घेरे में हैं और बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उसी मामले के सिलसिले में उनके यहां पहुंची है।

Open in App
ठळक मुद्देआप विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची है।ईडी की टीम को पहले आप विधायक ने अपने घर में घुसने से रोका था, लेकिन अब उन्होंने गेट खोल दिया है। उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही पार्टी उनके खिलाफ झुकेगी।

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने सोमवार (2 सितंबर) को कहा कि ईडी उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर पहुंची है। गौरतलब है कि आप के ओखला विधायक दिल्ली वक्फ बोर्ड में वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच के घेरे में हैं और बताया जा रहा है कि ईडी की टीम उसी मामले के सिलसिले में उनके यहां पहुंची है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम को पहले आप विधायक ने अपने घर में घुसने से रोका था, लेकिन अब उन्होंने गेट खोल दिया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, "मेरे घर अभी ईडी के लोग मुझे गिरफ्तार  करने के लिए पहुंचे हैं।" गौरतलब है कि आप विधायक के खिलाफ कार्रवाई के जवाब में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने केंद्र सरकार और ईडी की कार्रवाई की आलोचना की थी। 

एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट किए गए वीडियो में संजय सिंह ने कहा, "अमानतुल्लाह खान के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ईडी की गुंडागर्दी दोनों जारी है।" 

आम आदमी पार्टी न झुकने वाली है, न डरने वाली है: अमानतुल्लाह खान

गौरतलब है कि ईडी की मौजूदा कार्रवाई के बीच जारी एक अलग वीडियो बयान में आप विधायक अमानतुल्ला खान ने कहा कि जांच एजेंसी पिछले दो साल से फर्जी मामले दर्ज कर उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने कहा कि ईडी न केवल उनके लिए बल्कि आम आदमी पार्टी के लिए भी कोई न कोई समस्या खड़ी कर रही है। हालांकि, उन्होंने कहा कि न तो वह और न ही पार्टी उनके खिलाफ झुकेगी।

उन्होंने कहा, "ईडी सर्च वारंट के नाम पर मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे आवास पर आई है। मेरी सास को कैंसर हो गया है। चार दिन पहले उनका ऑपरेशन हुआ था। वह मेरे घर पर भी हैं। उन्हें (ईडी) को लिखा है, और मैंने हर नोटिस का जवाब दिया है। उनका एकमात्र मकसद मुझे गिरफ्तार करना और हमारा काम बंद करना है, ये लोग पिछले दो सालों से मुझे परेशान कर रहे हैं और मेरे खिलाफ फर्जी मामले दर्ज कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "हर दिन, वे न केवल मेरे लिए बल्कि मेरी पूरी पार्टी के लिए कोई न कोई समस्या पैदा कर रहे हैं...हम न तो उनके सामने झुकने वाले हैं और न ही उनसे डरने वाले हैं, वे हमें जेल भेज देंगे। मुझे उम्मीद है कि जिस तरह हमें पहले अदालत में न्याय मिला, इस बार भी हमें न्याय मिलेगा..."

टॅग्स :अमानतुल्लाह खानAam Aadmi Partyप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज