लाइव न्यूज़ :

अलवर रेप मामले में डॉक्टर ने कहा, पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में नहीं आई चोट, बीजेपी ने की CBI जांच की मांग

By रुस्तम राणा | Updated: January 15, 2022 18:47 IST

जयपुर में जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद ने कहा कि रेप पीड़िता के निजी अंगों में कोई चोट नहीं आई है। केवल पुलिस या चिकित्सा न्यायविद ही पुष्टि कर सकता है कि क्या कोई यौन हमला हुआ था, हम केवल उसका इलाज कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लियाराजस्थान के मुख्य सचिव से 24 जनवरी तक इस संबंध में रिपोर्ट मांगी

जयपुर: राजस्थान के अलवर रेप केस में बलात्कार पीड़िता का इलाज कर रहे एक सीनियर डॉक्टर ने यह बताया है कि पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में चोट नहीं आई है। जयपुर में जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डॉक्टर अरविंद ने कहा कि रेप पीड़िता के निजी अंगों में कोई चोट नहीं आई है। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर ने आगे कहा, केवल पुलिस या चिकित्सा न्यायविद ही पुष्टि कर सकता है कि क्या कोई यौन हमला हुआ था, हम केवल उसका इलाज कर रहे हैं।

वहीं अल्पसंख्यक आयोग ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लिया है। आयोग ने राजस्थान के मुख्य सचिव से 24 जनवरी तक इस संबंध में रिपोर्ट मांगी। उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने इस मामले में सीबीआई जांच की मांग की है। उन्होंने कहा हम अलवर बलात्कार मामले की सीबीआई जांच की मांग करते हैं। 

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, अलवर एसपी ने कहा कि रेप का कोई सबूत नहीं मिला है। एसआईटी की रिपोर्ट से पहले ही पुलिस ने इस मामले में यू-टर्न ले लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों में महिला सुरक्षा पर प्रियंका गांधी का नाम बचाने के लिए ऐसा किया गया है।

इससे पहले, राजस्थान पुलिस ने कहा कि घटना में अब तक कोई सबूत नहीं मिला है और यौन उत्पीड़न की संभावना कम है। अलवर पुलिस ने फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर इसे रेप नहीं मानने का फैसला किया है। हालांकि इस मामले में मालाखेड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। 

बता दें कि 11 जनवरी को अलवर में तिजारा फ्लाईओवर पर लावारिस हालत में नाबालिग लड़की का खून बहता पाया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस समय पीड़िता की हालत स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

टॅग्स :Alwarराजस्थान पुलिसरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्ट90 दिन पहले सोशल मीडिया पर दोस्ती, धलाई से अगरतला पहुंची महिला, आईफोन देने का लालच देकर 'कंटेंट क्रिएटर' होटल ले गया और किया रेप?

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह