लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और केजरीवाल की मुलाकात पर अलका लांबा का पलटवार, कहा- इससे ज्यादा उम्मीद ना करें, अपनी जान का ख्याल स्वयं रखें

By रामदीप मिश्रा | Updated: March 3, 2020 15:24 IST

Delhi taja Khabar Update: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी बार जीती है और सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से केजरीवाल की यह पहली मुलाकात है। केजरीवाल ने संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात की जो करीब आधे घंटे चली। 

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (03 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने पलटवार किया है और कहा है कि इस मुलाकात से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार (03 मार्च) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की है। बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने हिंसा प्रभावित उत्तर पूर्व दिल्ली की स्थिति पर भी चर्चा की है। इस बीच सीएम केजरीवाल और पीएम मोदी की मुलाकात को लेकर कांग्रेस की नेता अलका लांबा ने पलटवार किया है और कहा है कि इस मुलाकात से कोई ज्यादा उम्मीद नहीं की जा सकती है। 

अलका लांबा ने ट्वीट कर कहा, 'CM (अरविंद केजरीवाल) दिल्ली दंगों से पहले गृहमंत्री को मिले थे, फिर जो हुआ वह सबके समाने है, आज वह cronavirus (कोरोना वायरस) को लेकर पीएम से मिले हैं, यह भी मात्र एक मुलाकात से बढ़कर कुछ नहीं है, इसलिए ज्यादा उम्मीद ना करें, अपनी जान का ख्याल स्वयं रखें।'

आपको बता दें कि हाल ही में दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की लगातार तीसरी बार जीती है और सत्ता में आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी से केजरीवाल की यह पहली मुलाकात है। केजरीवाल ने संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में मोदी से मुलाकात की जो करीब आधे घंटे चली। 

बैठक के बाद केजरीवाल ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस जिस प्रकार से सक्रिय है, उसी प्रकार से हिंसा के दौरान सजग रहती तो जान के नुकसान को रोका जा सकता था। इस बैठक को दिल्ली हिंसा की पृष्ठभूमि में काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है जिनमें करीब 42 लोगों की मौत हो गई और 200 लोग घायल हो गये। 

केजरीवाल ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में दिल्ली पुलिस ने अफवाहों पर लगाम लगाने में तत्परता से काम किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस बात पर सहमति व्यक्त की कि दिल्ली में ऐसी हिंसक घटनाएं नहीं दोहरायी जानी चाहिए। 

यह पूछे जाने पर कि क्या बैठक में भाजपा नेताओं के विवादास्पद बयानों के बारे में भी चर्चा हुई, केजरीवाल ने कहा कि इस पर विशेष रूप से कोई चर्चा नहीं हुई। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मोदी से हिंसा में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया चाहे वे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों। गौरतलब है कि केजरीवाल ने गत 25 फरवरी को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। 

टॅग्स :दिल्ली हिंसाअलका लांबाकोरोना वायरसअरविन्द केजरीवालनरेंद्र मोदीदिल्ली क्राइमकैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानून
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला