लाइव न्यूज़ :

सर्दी का सितम जारी, अटारी वाघा बॉर्डर पर सतर्क हुए बीएसएफ के बहादुर जवान

By एएनआई | Updated: December 31, 2019 14:44 IST

भीषण ठंड में सीमाओं की रखवाली कर रहे बीएसएफ जवानों ने कहा है कि कर्तव्य हमारा एक मात्र धर्म है.

Open in App
ठळक मुद्देबीएसएफ का कार्य भारतीय सीमाओं की रखवाली करना है.उत्तर भारत के कई जगहों पर कोहरे के कारण दृश्यता का स्तर लगभग शून्य है

भीषण सर्दी के कहर के बावजूद सीमा सुरक्षा बल (BSF) के बहादुर जवान सतर्कतापूर्वक अटारी वाघा बॉर्डर पर अपने कर्तव्य का निर्वहन जिम्मेदारी पूर्वक कर रहे हैं।  बीएसएफ पुलिस महानिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने कहा, "बीएसएफ सीमा की सुरक्षा करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी  फोर्स है। हम उन चुनौतियों का सामना करने के लिए पूर्व से योजना बनाते हैं जिसका हमने कभी न कभी सामना किया होता है। घने कोहरे के दौरान, हम अपनी गश्त बढ़ाते हैं और सीमा पर चलने वाले रास्ते को और अधिक सख्त बना दिया जाता है। हमारी सेना अपने कर्तव्य को अपना एकमात्र धर्म मानती है।  वास्तव में हम मौसम के परिवर्तन से नहीं प्रभावित होते हैं।"

एक अन्य उप-निरीक्षक ने बताया कि किस तरह सुरक्षाकर्मी चौबीसों घंटे सीमा की निगरानी करते हैं और मौसम में परिवर्तन के बावजूद सतर्क रहते हैं। उप-निरीक्षक नितिका मलिक ने कहा, "हमारे जवान  गर्मी, सर्दी या बरसात के मौसम पर ध्यान नहीं देते , यह सीमा पर 24/7 सतर्क रहते हैं। जब घना कोहरा है तो हमें अत्यधिक सतर्क रहने के साथ-साथ अतिरिक्त पेट्रॉलिंग की आवश्यकता होती है। यहां दृश्यता का स्तर लगभग शून्य है और ऐसी स्थिति में, हम अपने सह-अधिकारी की ड्यूटी पर निगरानी करने के लिए सीटी का उपयोग करते हैं। दृश्यता में कमी और अप्रत्याशित मौसम की स्थिति होने के  कारण इस क्षेत्र में कोहरे की मोटी परत बनी  हुई है, जिससे यह सैनिकों के लिए चुनौतीपूर्ण है।" निर्मल कौर, एक अन्य सुरक्षाकर्मी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि अधिकारियों को गर्म कोट और खुद को फिट और सतर्क रखने की आवश्यकता होती है।

टॅग्स :सीमा सुरक्षा बलपंजाबजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो