लाइव न्यूज़ :

आजमगढ़ और रामपुर संसदीय क्षेत्रः अखिलेश और आजम ने लोकसभा से दिया इस्तीफा, MLA बने रहेंगे, डिंपल, फातिमा लड़ सकती हैं उपचुनाव!

By सतीश कुमार सिंह | Published: March 22, 2022 7:18 PM

Akhilesh Yadav-Azam Khan Resign: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, वहीं पार्टी सांसद आजम खान ने भी निचले सदन की सदस्यता से अपना त्यागपत्र लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को भेज दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने लोकसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर इस्तीफा दिया।सपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य रामगोपाल यादव भी मौजूद थे।लोकसभा में सपा की 5 सीटें थीं। अब 3 हो गई हैं।

नई दिल्लीः समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान ने लोकसभा से इस्तीफा दे दिया है। अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश में करहल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते रहने का निर्णय किया है जहां से वह हाल में संपन्न उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में विजयी हुए हैं।

लोकसभा सचिवालय के सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके कक्ष में मुलाकात कर निचले सदन की सदस्यता से इस्तीफे का पत्र सौंपा। वह आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र से सपा के लोकसभा सदस्य हैं। लोकसभा में सपा की 5 सीटें थीं। अब 3 हो गई हैं।

रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भी लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और इस बारे में उनका संदेश लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय को प्राप्त हो गया है। आजम खान ने हाल में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में रामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज की थी। लोकसभा की सदस्यता से खान के इस्तीफा देने से स्पष्ट है कि वह अब विधानसभा में अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।

2019 में आजमगढ़ से अखिलेश ने भाजपा के भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को हराया था। चर्चा है कि आजमगढ़ से अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव लड़ सकती हैं। डिंपल यादव कन्नौज से सांसद रह चुकी हैं। डिंपल 2019 में भाजपा के सुब्रत पाठक से हार गई थीं।

रामपुर संसदीय सीट से समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खान ने भी इस्तीफा दिया है। आजम खान की पत्नी तजीन फातिमा यहां से उपचुनाव लड़ सकती हैं। आजम खान के पुत्र अब्दुल्ला खान स्वार विधानसभा सीट से विधायक हैं। पूरी संभावना है कि पत्नी ही उपचुनाव लड़ेंगी।

अखिलेश यादव हाल में उत्तर प्रदेश में हुए विधानसभा चुनाव में करहल विधानसभा सीट से निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को पराजित किया था। लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा देकर अखिलेश यादव ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वह अब प्रदेश की राजनीति पर ध्यान देंगे। समाजवादी पार्टी ने इस संबंध में एक ट्वीट के साथ एक छोटा वीडियो साझा किया है जिसमें अखिलेश यादव को लोकसभा अध्यक्ष को इस्तीफे का पत्र सौंपते दिखाया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशआज़म खानअखिलेश यादवसमाजवादी पार्टीBJPडिंपल कपाड़ियारामपुरआजमगढ़संसदमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: 20 मई को शाम पांच बजे तक नोटिस पर जवाब दें, भाजपा उम्मीदवार गंगोपाध्याय पर एक्शन, मुख्यमंत्री बनर्जी के खिलाफ टिप्पणी

भारतParliament House Complex 2024: संसद सौध में आपका स्वागत है माननीय, 'महा' तैयारी शुरू, बैटरी चालित वाहन, अतिथि गृह और वेस्टर्न कोर्ट हॉस्टल में रंग रोगन, यहां जानें क्या-क्या...

भारतRae Bareli Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के बीच अखिलेश यादव को झटका, सपा के बागी विधायक मनोज पांडे भाजपा में शामिल, अमित शाह के बगल में बैठे

भारतPM MODI IN UP: इज्जत बचाने के लिए अब कांग्रेस ने मिशन 50 रखा, पीएम मोदी बोले- कैसे भी करके पूरे देश में 50 सीटें मिल जाएं, देखें वीडियो

क्राइम अलर्टAgra Crime News: अस्पताल में इंटर्नशिप करती थी 22 वर्षीय सेजल, शाम 7 बजे कमरे में गई और दरवाजा अंदर से बंद कर फांसी लगाई, कोई सुसाइड नोट नहीं, आखिर क्या है इसके पीछे राज

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal row: स्वाति मालीवाल ने 'भाजपा की साजिश का चेहरा' आरोप पर किया पलटवार, कहा- 'एक गुंडे को बचाने के लिए...'

भारत'बीजेपी ने साजिश के तहत स्वाति मालीवाल को सीएम केजरीवाल के आवास पर भेजा': आम आदमी पार्टी

भारतदारुल उलूम देवबंध ने महिलाओं के प्रवेश पर लगाया प्रतिबंध, कहा- रीलें बनाती हैं

भारतNitish Kumar On Lalu Yadav Family: बेटा नहीं हो रहा था, 9-9 बच्चा पैदा कर दिए..., सीएम नीतीश ने लालू यादव परिवार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारतAlamgir Alam Resignation: ग्रामीण विकास मंत्री और कांग्रेस नेता आलम ने दिया इस्तीफा, चंपई सोरेन कैबिनेट में थी नंबर दो की हैसियत, ईडी ने कई खुलासे किए...