लाइव न्यूज़ :

एयरएशिया इंडिया व इंडिगो के विमान 29 जनवरी को 8 किमी के दायरे में आ गए थे : जांच रिपोर्ट

By भाषा | Updated: August 24, 2021 16:25 IST

Open in App

एयरएशिया इंडिया की अहमदाबाद-चेन्नई उड़ान और इंडिगो की बेंगलुरु-वडोदरा उड़ान 29 जनवरी को एक दूसरे के आठ किलोमीटर के दायरे में आ गयी थीं और मुंबई हवाई क्षेत्र के ऊपर उनकी ऊर्ध्वाधार (वर्टिकल) दूरी 300 फुट रह गयी थी। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की एक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आयी है।इसी महीने जारी जांच रिपोर्ट के अनुसार इस "गंभीर चूक" का संभावित कारण हवाई यातायात नियंत्रक का "स्थिति से अवगत नहीं होना’’था। इसमें कहा गया है कि एक अन्य संभावित कारण यह था कि मुंबई हवाई अड्डे पर नियंत्रक द्वारा स्थिति का मूल्यांकन "पहले से मन में कोई विचार बना कर’’ किया गया था। घटना का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि अहमदाबाद से दक्षिण भारत जाने वाली ज्यादातर उड़ानें भावनगर के ऊपर से जाती हैं। हालांकि, 29 जनवरी को, एयरएशिया इंडिया की उड़ान उस मार्ग पर थी जिसका उपयोग आमतौर से मुंबई हवाई अड्डे पर उतरने वाले विमानों द्वारा किया जाता है।एयरएशिया इंडिया के विमान द्वारा मार्ग में बदलाव किए जाने और विपरीत दिशा से आने वाली इंडिगो उड़ान के ‘सीधे मार्ग’ पर होने के कारण यह स्थिति बनी।रिपोर्ट में कहा गया है कि जब पर्याप्त दूरी बनी हुयी थी, हवाई यातायात नियंत्रक की स्वचालित प्रणाली ने "पूर्वानुमानित चेतावनी" जारी की। हालांकि, नियंत्रक ने विजुअल "अनुमानित चेतावनी" पर गौर नहीं किया। इसमें कहा गया है कि नियंत्रक अपने पिछले अनुभव के कारण यह मान रहा था कि एयरएशिया इंडिया की उड़ान भावनगर के ऊपर अपने सामान्य मार्ग पर है। इसलिए नियंत्रक ने सोचा कि एयरएशिया इंडिया की उड़ान इंडिगो की उड़ान के बहुत करीब नहीं है। जब तक नियंत्रक को स्थिति का एहसास हुआ, तब तक एयर एशिया इंडिया की उड़ान 38,008 फुट की ऊंचाई तक पहुंच गयी थी, जबकि इंडिगो की उड़ान 38,000 फुट की ऊंचाई पर उड़ रही थी। एयरएशिया इंडिया की उड़ान और ऊंची होती गयी क्योंकि उसकी ट्रैफिक टकराव बचाव प्रणाली (टीसीएएस) ने पायलटों को चेतावनी जारी की थी। वहीं, इंडिगो की उड़ान 38,000 फुट की ऊंचाई पर ही बनी रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज