लाइव न्यूज़ :

Ukraine Crisis: यूक्रेन संकट के बीच एयर इंडिया भारत-यूक्रेन के बीच चलाएगी 3 फ्लाइट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2022 23:12 IST

Air India के मुताबिक पहली फ्लाइट 22 फरवरी, दूसरी 24 फरवरी और तीसरी फ्लाइटस 26 फरवरी, 2022 को संचालित की जाएगी।

Open in App

यूक्रेन संकट को लेकर पूरी दुनिया चिंतित है। वहीं इस मुद्दे पर भारत ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है कि वह राजनयिक और शांतिपूर्ण तरीके से इसका समाधान चाहता है। यूक्रेन संकट के बीच शुक्रवार को एयर इंडिया ने बताया है कि वह भारत और यूक्रेन के बोरिस्पिल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बीच तीन फ्लाइट्स चलाएगी। एयर इंडिया इन तीनों फ्लाइट्स की तीरीखें भी बताई हैं। 

एयर इंडिया इंडिया ने कहा, पहली फ्लाइट 22 फरवरी, दूसरी 24 फरवरी और तीसरी फ्लाइटस 26 फरवरी, 2022 को संचालित की जाएगी। भारतीय एयरलाइंस कंपनी के मुताबिक टिकट की बुकिंग एयर इंडिया बुकिंग कार्यालयों, वेबसाइट, कॉल सेंटर और अधिकृत ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से खुली है।

यूक्रेन संकट को लेकर बीते गुरुवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, हम स्थिति का राजनयिक और शांतिपूर्ण समाधान देखना चाहते हैं। भारतीय नागरिकों के लिए कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एडवाइजरी जारी कर यूक्रेन छोड़ने की सलाह दी है। 

इस पर बागची ने कहा कि तत्काल निकासी की कोई योजना नहीं है, इसलिए कोई विशेष उड़ानें नहीं हैं। हालांकि, एयर बबल व्यवस्था के तहत सीमित संख्या में उड़ानें थीं, उड़ानों और यात्रियों की संख्या पर प्रतिबंध हटा दिया गया था। भारतीय वाहकों को भारत-यूक्रेन के बीच चार्टर्ड उड़ानें संचालित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी