लाइव न्यूज़ :

Air India Plane Crash: विमान दुर्घटना में मरने वालों की संख्या 270 पहुंची, केंद्र ने कारणों का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय पैनल गठित किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 17:27 IST

नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि विमानन नियामक DGCA ने टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन के बोइंग 787 श्रृंखला के विमानों के लिए "विस्तारित निगरानी" का आदेश दिया है। 

Open in App

अहमदाबाद: अहमदाबाद में लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान हादसे में मरने वालों की संख्या शनिवार को 270 हो गई, जबकि केंद्र ने इस दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बहु-विषयक पैनल का गठन किया है। 

गुरुवार को बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर (AI171) के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सुराग के लिए जांचकर्ता बीजे मेडिकल कॉलेज के छात्रावास और कैंटीन परिसर में मलबे की जांच कर रहे हैं, नागरिक उड्डयन मंत्री के राममोहन नायडू ने कहा कि विमानन नियामक DGCA ने टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन के बोइंग 787 श्रृंखला के विमानों के लिए "विस्तारित निगरानी" का आदेश दिया है। 

एक्स पर एक पोस्ट में, एयर इंडिया ने कहा कि उसने अपने नौ बोइंग 787 ड्रीमलाइनरों पर एक बार की सुरक्षा जांच की है और नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के निर्देशानुसार शेष 24 ऐसे विमानों की जांच पूरी करने के लिए ट्रैक पर है। एयरलाइन के बेड़े में अब 26 लीगेसी बोइंग 787-8 और सात बोइंग 787-9 हैं।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से एआई171 में सवार 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों में से एक को छोड़कर सभी की मौत हो गई, जबकि विमान जमीन पर मौजूद पांच एमबीबीएस छात्रों सहित 29 अन्य लोगों की भी मौत हो गई। 

विमान मेघानीनगर इलाके में सरकारी बीजे मेडिकल कॉलेज के परिसर में गिर गया और आग की लपटों में घिर गया। बीजे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धवल गमेती ने पीटीआई-भाषा को बताया, "विमान दुर्घटना स्थल से अब तक करीब 270 शव अहमदाबाद सिविल अस्पताल लाए गए हैं।" देश में तीन दशकों में सबसे भीषण हवाई दुर्घटना में मरने वालों की संख्या पहले अधिकारियों ने 265 बताई थी।

जांचकर्ता दुर्घटना के सभी संभावित कारणों की जांच कर रहे हैं, जिनमें 11 वर्ष पुराने विमान के दोनों इंजनों में गति की कमी, कई पक्षियों का टकराना या फ्लैप में संभावित समस्या शामिल है। नायडू ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा कि ब्लैक बॉक्स की डिकोडिंग से इस बारे में "गहन जानकारी" मिलेगी कि त्रासदी से कुछ क्षण पहले क्या हुआ था।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाअहमदाबाद
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

क्रिकेटक्या मोहसिन नकबी आएंगे भारत? पीसीबी प्रमुख को ICC बोर्ड बैठक और अहमदाबाद में IPL फाइनल के लिए भेजा गया न्यौता

क्रिकेटIPL 2026 फाइनल के वेन्यू का हुआ ऐलान, जानें कहाँ और कब होंगे नॉकआउट मुकाबले

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह