लाइव न्यूज़ :

सिंगापुर जाने वाले एयर इंडिया के विमान ने यात्रियों को दिल्ली उतारा, 2 घंटों के इंतजार के बाद भी नहीं उठा विमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2025 09:34 IST

Delhi Airport:  उन्होंने बताया कि चालक दल ने 200 से अधिक यात्रियों को विमान से उतारने के फैसले की कोई खास वजह नहीं बतायी।

Open in App

Delhi Airport: सिंगापुर जाने वाली एअर इंडिया की एक उड़ान में सवार 200 से अधिक यात्रियों को दिल्ली हवाई अड्डे पर उस समय परेशानी का सामना करना पड़ा, जब एयर कंडीशनिंग प्रणाली में खराबी आ गई और लगभग दो घंटे तक विमान में बैठे रहने के बाद उन सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया गया। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान से संचालित उड़ान संख्या एआई2380 को बुधवार रात लगभग 11 बजे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान भरनी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई।

विमान में मौजूद ‘पीटीआई’ के एक पत्रकार के अनुसार, विमान की एयर कंडीशनिंग प्रणाली और बिजली आपूर्ति खराब थी। उन्होंने बताया कि लगभग दो घंटे विमान में बैठे रहने के बाद सभी यात्रियों को उतारकर टर्मिनल भवन ले जाया गया।

उन्होंने बताया कि चालक दल ने 200 से अधिक यात्रियों को विमान से उतारने के फैसले की कोई खास वजह नहीं बतायी। अभी एअर इंडिया ने इस पर कोई बयान नहीं दिया है। सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में यात्रियों को अखबारों और पत्रिकाओं से हवा करते हुए देखा गया।

टॅग्स :एयर इंडियादिल्लीसिंगापुरAirports Authority of India
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला