लाइव न्यूज़ :

Air India AI171 Crash: ‘एआई 171’ का प्रयोग नहीं?,  एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की घोषणा, 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या ‘एआई 159’

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 14, 2025 15:09 IST

Air India AI171 Crash Timeline of a Tragedy: उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या ‘एआई 171’ का संचालन कर रहा था।

Open in App
ठळक मुद्देहादसे में विमान में सवार 241 लोग मारे गए थे।एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं।उड़ान संख्या ‘आईएक्स 171’ को बंद करने का फैसला किया है।

Air India AI171 Crash Timeline of a Tragedy: एयर इंडिया के विमान की बृहस्पतिवार को घातक दुर्घटना के बाद एयर इंडिया और एयर इंडिया (एआई) एक्सप्रेस उड़ान संख्या ‘171’ का इस्तेमाल नहीं करेंगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस हादसे में विमान में सवार 241 लोग मारे गए थे।

उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हुआ बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए उड़ान संख्या ‘एआई 171’ का संचालन कर रहा था। सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह एक आम चलन है कि घातक उड़ान दुर्घटनाओं के बाद एयरलाइंस विशेष उड़ान संख्या का उपयोग करना बंद कर देती हैं।

एक सूत्र ने बताया कि अब 17 जून से अहमदाबाद-लंदन गैटविक की उड़ान संख्या ‘एआई 171’ के बजाय ‘एआई 159’ होगी। बुकिंग प्रणाली में आवश्यक बदलाव शुक्रवार को कर दिए गए। एक अन्य सूत्र ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस ने भी अपनी उड़ान संख्या ‘आईएक्स 171’ को बंद करने का फैसला किया है।

उन्होंने बताया कि उड़ान संख्या ‘171’ को बंद करना दिवंगत आत्माओं के प्रति सम्मान का प्रतीक है। इससे पहले 2020 में, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझीकोड में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान की उड़ान संख्या का उपयोग करना भी बंद कर दिया था। इस हादसे में 21 लोग मारे गए थे।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाएयर इंडियागुजरातअहमदाबादLondon
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए 350 टन वजनी कटरहेड को मुंबई के विक्रोली शाफ्ट में उतारा गया

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला