लाइव न्यूज़ :

लाल किले पर पहली बार वायु सेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्प वर्षा की

By भाषा | Updated: August 15, 2021 12:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अगस्त देश के 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तिरंगा फहराने के बाद समारोह स्थल पर पहली बार वायुसेना के दो एमआई-17 1वी हेलीकॉप्टरों से पुष्पवर्षा की गई। दोनों हेलीकॉप्टरों ने अमृत फॉर्मेशन में पुष्प वर्षा की।

पहले हेलीकॉप्टर के कप्तान विंग कमांडर बलदेव सिंह बिष्ट थे वहीं दूसरे हेलीकॉप्टर की कमान विंग कमांडर निखिल मेहरोत्रा ने ​​संभाली।

दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पुष्प वर्षा के बाद प्रधानमंत्री ने राष्ट्र को संबोधित किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि तोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने वाले 32 खिलाड़ियों और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के दो अधिकारियों को लाल किले में आयोजित समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विज्ञप्ति के अनुसार भाला फेंक स्पर्धा में भारत को पहली बार स्वर्ण पदक जिताने वाले खिलाड़ी और सेना में सूबेदार नीरज चोपड़ा सहित ओलंपिक के बत्तीस विजेता इन खिलाड़ियों में शामिल रहे।

दर्शकों में मौजूद ऋतिका जोशी ने वायुसेना के हेलीकॉप्टरों द्वारा पुष्पवर्षा के अपने अनुभव के बारे में कहा, ‘‘फूलों की पंखुड़ियां हम सभी पर बरस रही थीं, देखने लायक नजारा था। हम कमांडरों को सलाम करते हैं।’’

एक अन्य दर्शक शुभांशु शर्मा के मुताबिक हवा में तिरंगे गुब्बारों को छोड़ना समारोह की खास बात थी। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल वायुसेना के हेलीकॉप्टरों ने पुष्पवर्षा की। यह दृश्य मंत्रमुग्ध करने वाला था जिससे हमारे दिल सैन्य बलों के प्रति सम्मान से भर गए।’’

अदृश्य शत्रु कोविड-19 से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कोरोना योद्धाओं के सम्मान में लाल किले की प्राचीर के दक्षिण की ओर एक अलग ब्लॉक का निर्माण किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों