लाइव न्यूज़ :

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इंडिगो के दो विमानों की टक्कर होने से बची, DGCA करेगा जांच

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 19, 2022 17:33 IST

बेंगलुरू हवाई अड्डे पर हवा में इंडिगो के दो विमानों के बीच नौ जनवरी की सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद टक्कर टल गई थी। ऐसे में अब विमानन नियामक डीजीसीए इस मामले की जांच करेगा।

Open in App
ठळक मुद्देडीजीसीए के अनुसार, किसी लॉगबुक में इस घटना को दर्ज नहीं किया गया था।साथ ही इस घटना की सूचना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को भी नहीं दी गई थी।इंडिगो के दो विमान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर "अलगाव के उल्लंघन" में शामिल थे। 

नई दिल्ली: बेंगलुरू हवाई अड्डे पर नौ जनवरी की सुबह उड़ान भरने के तुरंत बाद हवा में इंडिगो के दो विमानों के बीच टक्कर टल गई थी। विमानन नियामक डीजीसीए के वरिष्ठ अधिकारियों ने बुधवार को इस मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी लॉगबुक में इस घटना को दर्ज नहीं किया गया था और ना ही इसकी सूचना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) को दी गई थी। 

पीटीआई-भाषा के अनुसार, नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) प्रमुख अरुण कुमार ने बताया कि विमानन नियामक घटना की जांच कर रहा है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगा। डीजीसीए के अधिकारियों ने कहा कि इंडिगो के दो विमान - 6ई455 (बेंगलुरु से कोलकाता) और 6ई246 (बेंगलुरु से भुवनेश्वर) - बेंगलुरु हवाई अड्डे पर "अलगाव के उल्लंघन" में शामिल थे। 

बता दें कि अलगाव का उल्लंघन तब होता है जब दो विमान किसी हवाई क्षेत्र में न्यूनतम अनिवार्य ऊर्ध्वाधर या क्षैतिज दूरी को पार कर लेते हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन दोनों विमान ने नौ जनवरी की सुबह करीब पांच मिनट के अंतराल में बेंगलुरू हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। एक अधिकारी ने कहा, "प्रस्थान के बाद दोनों विमान एक दूसरे की ओर बढ़ रहे थे। 'अप्रोच रडार कंट्रोलर' ने डायवर्जिंग हेडिंग का संकेत दिया जिससे दोनों विमानों के बीच हवा में टक्कर टल गई।"

(एजेंसी इनपुट्स के साथ)

टॅग्स :इंडिगोIndigo AirlinesबेंगलुरुBengaluru
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

क्राइम अलर्टमैं अनिल शुक्ला और सुरेश आहूजा हूं?, कौन है अफगान नागरिक दिवराज हिरो?, 2009 से आ रहा भारत, गोवा में अरेस्ट

भारतबेंगलुरु में PM मोदी के कार्यक्रम से पहले वेन्यू के पास बम की आशंका, पुलिस ने संदिग्ध को हिरासत में लिया

भारतPM Modi in Bengaluru: सावधान! आज घर से निकलने से पहले देख लें रूट मैप, ये प्रमुख सड़कें रहेंगी बंद

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह