लाइव न्यूज़ :

यहां की महिलाओं पर जुल्म नहीं दिखता, अफगानिस्तान की चिंता है; मोदी सरकार पर असदुद्दीन ओवैसी का हमला

By वैशाली कुमारी | Updated: August 20, 2021 11:59 IST

एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत में पांच साल से कम की उम्र में ही नौ में से एक बच्ची की मौत हो जाती है। यहां महिलाओं के प्रति अपराध और रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन, हमें चिंता अफगानिस्तान में फंसी हुई महिलाओं की ज्यादा है। 

Open in App
ठळक मुद्देओवैसी ने अपने बयानों से मोदी सरकार पर एकबार फिर से निशाना साधा हैअसदुद्दीन ओवैसी मोदी सरकार पर जवाबी हमलो के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं।कहा- भारत की महिलाओं पर जुल्म नहीं दिखता, अफगानिस्तान की महिलाओं की चिंता ज्यादा है

हैदराबादः अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच भारत ने अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर चिंता जताई और कहा वहां महिलाएं, पुरुष और बच्चे डर के साए में जी रहे हैं। वहीं इस बात को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने भारत सरकार पर हमला बोला है।

गुरुवार देर रात एआईएमआईएम के एक कार्यक्रम में ओवैसी ने अपने बयानो से भारत सरकार को एकबार फिर से निशाना साधा। ओवैसी ने कहा कि भारत सरकार को उन महिलाओं की चिंता ज्यादा है जो अफगानिस्तान में हैं, लेकिन, अपने यहां की महिलाओं की कोई फिक्र नहीं है। 

एआईएमआईएम के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि भारत में पांच साल से कम की उम्र में ही नौ में से एक बच्ची की मौत हो जाती है। यहां महिलाओं के प्रति अपराध और रेप के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन, हमें चिंता अफगानिस्तान में फंसी हुई महिलाओं की ज्यादा है। 

ओवैसी ने इस मामले पर आगे कहा कि तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जे से सबसे ज्यादा फायदा पाकिस्तान को हुआ है। वहीं विशेषज्ञों का कहना है कि अलकायदा जैसे आतंकी संगठन फिर से अफगानिस्तान के कुछ इलाकों में सक्रिय हो गए हैं। भारत का दुश्मन आईएसआई पहले से ही और हमें यह याद रखना चाहिए कि आईएसआई ही तालिबान को कंट्रोल करता है। 

असदुद्दीन ओवैसी  मोदी सरकार पर जवाबी हमलो के कारण हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वहीं वे ट्वीट के जरिये भी अपने बयानो को लेकर चर्चाओं मे रहते हैं। बतादें कि दो दिन पहले उन्होंने ट्वीट किया था कि अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी तय थी। 2013 की शुरुआत में मैने सरकार को हमारे सामरिक हितों को सुरक्षित करने के लिए तालिबान के साथ संवाद स्थापित करने की सलाह दी थी। हमने अफगानिस्तान में तीन अरब डॉलर का निवेश किया है, लेकिन सरकार ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया।  

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारतBhojshala Verdict: मेरे लिए सौभाग्य की बात?, कुमार विश्वास ने कहा- भारतीय सांस्कृतिक इतिहास के साथ-साथ अपने कुल वंश का भी इतिहास पढ़ें ओवैसी, वीडियो

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

भारतशिक्षा और परीक्षा: साख बहाल करने का सवाल

भारतएआईएमआईएम एक आतंकवादी संगठन?, मंत्री नितेश राणे ने कहा-ओसामा बिन लादेन और असदुद्दीन ओवैसी में कोई अंतर नहीं, महाराष्ट्र में राजनीति तेज, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल