लाइव न्यूज़ :

लव जिहाद को लेकर कानून की मांग पर ओवैसी बोले- BJP बेरोजगार युवाओं को विचलित करने के लिए नाटक कर रही है

By अनुराग आनंद | Updated: November 22, 2020 16:15 IST

बिहार में मिली सफलता के बाद बंगाल चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी हैदराबाद नगर निगम चुनाव को लेकर एक्टिव हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने लव जिहाद के मामले में कहा कि यह अनुच्छेद 14 और 21 का घोर उल्लंघन होगा।असदुद्दीन ओवैसी ने अंतर-धार्मिक विवाह का विरोध करने वालों को संविधान का अध्ययन करना चाहिए।

नई दिल्ली: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी में बिहार में 5 विधानसभी सीट पर मिली सफलता के बाद अगामी चुनाव को लेकर बेहद एक्टिव हो गए हैं।

इसके अलावा, असदुद्दीन ओवैसी इस समय ग्रेटर हैदराबाद चुनाव को लेकर भी इन दिनों खासे व्यस्त हैं। वह लगातार इन चुनावों में सफलता के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं और लोगों से मिल रहे हैं। 

इस बीच भाजपा सरकार वाले राज्यों में उठ रहे लव जिहाद के मुद्दे पर बेबाक राय रखते हुए ओवैसी ने कहा कि जिन राज्यों में लव जिहाद को लेकर कानून बनाए जाने की बात कही जा रही है वो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है।

लव जिहाद से अनुच्छेद 14 और 21 का घोर उल्लंघन होगा: असदुद्दीन ओवैसी

इसके साथ ही कुछ राज्यों द्वारा लव जिहाद का कानून बनाने की बात पर ओवैसी ने कहा कि यह अनुच्छेद 14 और 21 का घोर उल्लंघन होगा। विशेष विवाह अधिनियम को तब भंग किया जाएगा। 

अंतर-धार्मिक विवाह का विरोध करने वालों को संविधान का अध्ययन करना चाहिए। नफरत का ऐसा प्रचार काम नहीं करेगा। बीजेपी बेरोजगारी का शिकार हुए युवाओं को विचलित करने के लिए यह नाटक कर रही है।

हैदराबाद नगर निगम चुनाव पर भी बोले ओवैसी

बता दें कि इन दिनों हैदराबाद नगरनिगम चुनाव पर ओवैसी ने कहा कि हैदराबाद बाढ़ प्रभावित रहा है। मोदी सरकार ने हैदराबाद को कौन सी वित्तीय सहायता प्रदान की है? वे इसे (चुनाव) सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि उन्होंने उस समय कोई मदद नहीं की। 

इसके साथ ही ओवैसी ने कहा कि भाजपा यदि हमारे शहर में सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की जितना भी कोशिश कर ले लेकिन उनकी यह चाल यहां काम नहीं करेगी, लोग जानते हैं। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीइंडियाएआईएमआईएमहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे