लाइव न्यूज़ :

Agniveer Recruitment 2022: भारतीय सेना के लिए नागपुर में शुरू हुई अग्निवीरों की भर्ती, 3 अगस्त 2022 तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन

By फहीम ख़ान | Updated: July 5, 2022 13:56 IST

अग्निपथ योजना के अंतर्गत नागपुर में भारतीय सेना के लिए जो भर्ती की जाएगी उसके लिए नागपुर, वर्धा, वाशिम, अमरावती, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर, अकोला और यवतमाल जिले के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे17 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 होगी सेना में भर्ती इच्छुक उम्मीदवार 5 जुलाई से 3 अगस्त 2022 तक कर सकेंगे आवेदन 10 अगस्त 2022 से 20 अगस्त 2022 के बीच भेजे जाएंगे एडमिट कार्ड

नागपुर (महाराष्ट्र): भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अग्निपथ के तहत नागपुर क्षेत्र में 10 जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। भारतीय सेना के लिए अग्निवीरों के चयन हेतु आरंभ की गई यह प्रक्रिया 17 सितंबर 2022 से 7 अक्टूबर 2022 तक जारी रहेगी। इसके लिए भारतीय सेना ने 5 जुलाई 2022 से 3 अगस्त 2022 के बीच इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के अवसर प्रदान किए हैं। 

अग्निपथ योजना के अंतर्गत नागपुर में भारतीय सेना के लिए जो भर्ती की जाएगी उसके लिए नागपुर, वर्धा, वाशिम, अमरावती, भंडारा, गोंदिया, गडचिरोली, चंद्रपुर, अकोला और यवतमाल जिले के उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के दौरान अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास और अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी कैटेगरी आदि के लिए पद भरे जाएंगे। 

आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस नागपुर ने 5 जुलाई 2022 को इस संबंध में अपना नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए 5 जुलाई 2022 से 3 अगस्त 2022 तक उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीयन करा सकेंगे। पंजीकृत उम्मीदवारों को भारतीय सेना द्वारा उनके रजिस्टर्ड ई-मेल पर 10 अगस्त 2022 से 20 अगस्त 2022 के बीच एडमिट कार्ड भेजे जाएंगे। 

उल्लेखनीय है कि अग्निपथ योजना के तहत भारतीय वायु सेना में निकाले गए पदों के लिए आवेदन करने की 5 जुलाई 2022 अंतिम तिथि रखी गई थी। इसे भी युवाओं का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। ऑनलाइन पंजीकरण करने के लिए इच्छुक उम्मीदवार इस लिंक का इस्तेमाल कर सकते है - ज्वॉइन करें भारतीय सेना

टॅग्स :अग्निपथ स्कीमभारतीय सेनानागपुर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतमहाराष्ट्र: बोइंग 777 की मरम्मत की मजदूरी ₹85 प्रति घंटे, आमरण अनशन पर बैठे एआईईएसएल एमआरओ के इंजीनियर और तकनीशियन

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज