लाइव न्यूज़ :

बाढ़ और जलजमाव के बाद पानी घटने से पूरे बिहार में डेंगू का प्रकोप है जारी, केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया अस्पतालों का दौरा

By एस पी सिन्हा | Updated: October 10, 2019 13:32 IST

लोगों के आक्रोश के कारण काफी देर तक इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा. नाराज लोग मुआवजे की मांग भी कर रहे थे.

Open in App

बाढ़ और जलजमाव के बाद पानी घटने से पूरे बिहार में डेंगू का प्रकोप जारी है. सूबे के डेंगू की चपेट में आने पर केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आज पटना स्थित पीएमसीएच सहित जलजमाव वाले इलाके राजेंद्र नगर का दौरा किया और अस्पताल के अधिकारियों और डॉक्टरों को नसीहत देते हुए कहा कि किसी को किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए. उधर राजधानी पटना में जलजमाव के कारण हुये नुकसान को लेकर आक्रोशित लोगों ने आज दिनकर चौराहे पर जमकर बवाल किया. नाराज लोगों ने सडक जाम और आगजनी की.

वहीं, लोगों के आक्रोश के कारण काफी देर तक इलाके में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा. नाराज लोग मुआवजे की मांग भी कर रहे थे. सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई. अधिकारियों ने लोगों को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन गुस्साई भीड मानने को तैयार नही थी. चार घंटो से न्यू बाइ पास जाम होने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई. बता दें कि पिछले दिनों लगातार बारिश से पटना समेत पूरे बिहार की स्थिति काफी दयनीय हो गई थी. खासकर पटना के करीब 80 फीसद इलाके पूरी तरह पानी में जलमग्न हो चुके थे. जगह-जगह पर आठ से दस फीट पानी जमा हुआ था. पटना के कई ऐसे भी इलाके है जो अभी भी पानी की मार झेल रहे हैं. पानी के जमे रहने के कारण राजधानी में डेंगू, मलेरिया और महामारी समेत कई गंभीर बिमारी उत्पन्न हो गई है. खासकर डेंगू के करीब 1000 मरीज भर्ती हो गए हैं.

इसबीच, पीएमसीएच पहुंचे रविशंकर प्रसाद ने अस्पताल के सभी वार्डों का भी दौरा किया. मीडिया कर्मियों से बात करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री ने कहा कि बाढ और जलजमाव के बाद बिहार के डेंगू की चपेट में आने के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने आया हूं. उन्होंने बताया कि अस्पताल में 119 मामले डेंगू के सामने आये थे. इनमें से अब भी 16 अस्पताल में भर्ती हैं. इस बीमारी के प्रकोप को नियंत्रित करने के लिए केंद्र और राज्य मिल कर काम कर रहे हैं. इस प्राकृतिक आपदा से हम जल्द ही निपट लेंगे. उन्होंने जलजमाव इलाके में ब्लीचिंग पावडर का छिडकाव किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पटना में सीवर सिस्टम में गडबडी है जिसके कारण बाढ की समस्या झेलनी पडी है. उन्होंने कहा कि मैंने फरक्का डैम के सारे गेट खुलवा दिए थे साथ ही एयर ड्रॉप की व्यवस्था की गई है. इसके साथ ही कोल इंडिया से पंप मंगाई गई है ताकि पानी जल्दी निकाला जा सके. उन्होंने कहा कि पटना के लोग पीडा में हैं और वे उनके साथ हैं. रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान किसी भी तरह की राजनीतिक बयानबाजी नहीं दी और कहा कि हमारी जनता अभी तकलीफ में है और अपनी जनता के साथ हूं. 

उधर, बिहार की बाढ़ त्रासदी से मर्माहत बॉलीवुड के के महानायक अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी है. अमिताभ बच्चन ने अपने प्रतिनिधि विजयनाथ मिश्र के माध्यम से मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये का चेक आज उपमुख्यमंत्री को भेंट किया. साथ ही अमिताभ बच्चन ने मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कहा है कि बिहार के बाढ प्रभावित लोगों के पुनर्स्थापन में यह एक छोटी-सी मदद है. साथ ही उन्होंने बाढ प्रभावित लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और सहानुभूति जताई है.

टॅग्स :बिहाररविशंकर प्रसाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?