लाइव न्यूज़ :

Nawab Malik के बाद अब ED पहुंची शिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर, नगरसेवक से कर रही पूछताछ

By आजाद खान | Updated: February 25, 2022 15:03 IST

आपको बता दें कि यशवंत जाधव मुंबई नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना के नगरसेवक हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना नेता यशवंत जाधव के घर ईडी की एक टीम पहुंची है। ईडी द्व्रारा जाधव से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूछताछ आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों के मद्देनजर की जा रहा है।

मुंबई:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की एक टीम मुंबई में शिवसेना नेता यशवंत जाधव (Yashwant Jadhav) के घर पहुंची है। रिपोर्ट के मुताबिक, ईडी जाधव से कई मुद्दों पर पूछताच कर रही है। जाधव मुंबई (Mumbai) नगर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष और शिवसेना के नगरसेवक हैं। आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से ईडी शहर में लगातार नेताओं के पास जा रही है और उनसे पूछताछ कर रही है। 

कर चोरी पर हो रही है पूछताछ

आयकर विभाग ने कर चोरी के आरोप में मुंबई में शुक्रवार को शिवसेना के पार्षद यशवंत जाधव के परिसरों पर छापेमारी की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि आयकर विभाग के अधिकारियों का एक दल सुबह से बृहन्मुंबई महानगरपालिका की स्थायी समिति के अध्यक्ष जाधव के परिसरों पर छापेमारी कर रहा है। जाधव की पत्नी यामिनी जाधव भायखला सीट से पार्टी की विधायक हैं। 

चुनावी हलफनामे में सम्पत्ति को लेकर हुई है छापेमारी

अधिकारियों ने बताया कि जांच दल जाधव के भायखला आवास पर है, उनके खिलाफ अपने चुनावी हलफनामे में सम्पत्ति की कथित तौर पर कम जानकारी देने का मामला है। जाधव देश की सबसे समृद्ध नगर निकाय की स्थायी समिति के अध्यक्ष हैं। जाधव उस समिति के प्रमुख हैं, जो ग्रेटर मुंबई नगर निगम के खर्च के एक बड़े हिस्से का लेखा-जोखा रखती है। 

आयकर विभाग ने यह कार्रवाई नगर निकाय चुनाव से कुछ सप्ताह पहले की है। यह छापेमारी प्रवर्तन विभाग द्वारा कथित धन शोधन के एक मामले में महाराष्ट्र के मंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद की गई है। 

शिवसेना और राकांपा ने लगाया आरोप

शिवसेना और राकांपा ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र सरकार को अस्थिर करने के लिए उनके नेताओं को केन्द्रीय एजेंसियों द्वारा निशाना बनाया जा रहा है। केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया है। 

ईडी के निशाने पर महाविकास अघाड़ी सरकार के कई बड़े नेताएं हैं जिन पर जल्द ही गाज गिर सकती है। यह जानकारी मिली है कि यह पूछताछ आगामी मुंबई नगर निगम चुनावों के मद्देनजर किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस पूछताछ से शिवसेना के लिए एक बड़ा झटका निकल कर सामने आ सकता है।

टॅग्स :शिव सेनामुंबईमहाराष्ट्रप्रवर्तन निदेशालयनवाब मलिक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए