लाइव न्यूज़ :

दोपहर दो बजे तक के मुख्य समाचार: कोरोना बीमारी के बाद एक बार फिर देखभाल के लिए अमित शाह एम्स में भर्ती, पढ़ें अन्य खबरें

By भाषा | Updated: August 18, 2020 15:28 IST

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को मेघालय तबादला कर दिया गया है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता के पिता के के सिंह का बयान दर्ज किया है। देश में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आने के बाद, संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार चले गए।

नयी दिल्ली: मंगलवार दोपहर दो बजे तक 'भाषा' की विभिन्न फाइलों से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं-

कांग्रेस ने मार्क जुकरबर्ग को पत्र लिखा, भारत में फेसबुक प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच की मांग की

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने फेसबुक से जुड़े विवाद की पृष्ठभूमि में मंगलवार को इस सोशल नेटवर्किंग कंपनी के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को ईमेल के माध्यम से पत्र भेजकर आग्रह किया कि इस पूरे मामले की फेसबुक मुख्यालय की तरफ से उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और जांच पूरी होने तक उसके भारतीय शाखा के संचालन की जिम्मेदारी नयी टीम को सौपीं जाए ताकि तफ्तीश की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हो।

वायरस लीड मामले देश में एक दिन में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आए, कुल मामले 27 लाख के पार

नयी दिल्ली, देश में कोविड-19 के 55,079 नए मामले सामने आने के बाद, संक्रमण के मामले बढ़कर मंगलवार को 27 लाख के पार चले गए। देश में अब तक 19.77 लाख लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और मरीजों के ठीक होने की दर अब 73.18 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए अमित शाह एम्स में भर्ती

नयी दिल्ली, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए यहां स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया है।

पीएम केयर्स उच्चतम न्यायालय का पीएम केयर्स का पैसा एनडीआरएफ में स्थानांतरित करने का निेर्देश देने से इनकार

नयी दिल्ली, उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को कोविड-19 से लड़ने के लिए पीएम केयर्स कोष में आई दान की राशि को राष्ट्रीय आपदा मोचन कोष (एनडीआरएफ) में स्थानांतरित करने का निर्देश देने से मंगलवार को इनकार कर दिया।

मलिक ताबदला गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मेघालय तबादला

नयी दिल्ली, गोवा के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को मेघालय तबादला कर दिया गया है।

ईडी सुशांत प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन मामले में सुशांत सिंह राजपूत के पिता का बयान दर्ज किया

नयी दिल्ली, सिने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित धन शोधन के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने अभिनेता के पिता के के सिंह का बयान दर्ज किया है। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।अमेरिका भारत ट्रम्प ट्रम्प ने भारत के साथ संबंधों को पहले से कहीं अधिक बढ़ाया : व्हाइट हाउस अधिकारी

वाशिंगटन, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत के साथ अमेरिका के संबंधों को जितना बढ़ाया है और दोनों देशों के बीच साझेदारी जितनी बढ़ रही है, ऐसा पहले किसी की राष्ट्रपति के कार्यकाल में में नहीं देखा गया। व्हाईट हाउस ने इसकी जानकारी दी है।

खेल पुरस्कार समारोह कोरोना महामारी के कारण आनलाइन हो सकता है राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह

नयी दिल्ली, राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह पहली बार इस साल कोरोना वायरस महामारी के कारण आनलाइन आयोजित हो सकते हैं जिसमें सभी विजेता अपने अपने स्थानों से 29 अगस्त को लॉग इन करके अपने नामों की घोषणा होते हुए सुनेंगे।

खेल पाक धोनी पाकिस्तान क्रिकेट जगत ने धोनी की तारीफों के पुल बांधे

कराची, पाकिस्तान के क्रिकेट समुदाय ने एक सुर में महेंद्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए उन्हें भारत के महानतम कप्तानों में से एक और खेल को अपने तरीके से प्रभावित करने वाला खिलाड़ी बताया।

खेल वायरस एनआईएस एनआईएस कर्मचारी कोविड-19 पॉजिटिव: साइ

नयी दिल्ली, पटियाला के राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) के कैटरिंग मैनेजर को कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव पाया गया है। कैटरिंग मैनेजर लखनऊ से एनआईएस आने के बाद अनिवार्य पृथकवास से गुजर रहा था। 

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगुजरात स्थानीय निकाय चुनाव 2026ः ​​84 नगरपालिका में से 77, 34 जिलों में से 33 और 260 तालुका में से 253 पर बीजेपी की जीत?, अमित शाह ने कहा- कांग्रेस साफ और आप 0 पर आउट?

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल