लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग के बाद बारामुल्ला में 2 आतंकी ढेर, आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: September 16, 2023 11:24 IST

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकी हाल ही में एल ओ सी पर से घुसपैठ कर इस तरफ आए हैं या पहले से ही इस इलाके में मौजूद थे।  यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर हो रही है। यहां घने जंगल, नाले और कुछ खाली घर भी हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में चौथे दिन भी जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। बारामुल्ला में यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर चल रही है।

जम्मूः अनंतनाग के बाद अब बारामुल्ला में आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ जारी है। दोनों ओर से जवाबी फायरिंग हो रही है। इसी दौरान सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। अभी भी दो आतंकी घिरे हुए हैं। जबकि अनंतनाग में 4 दिनों मुठभेड़ हो रही है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, बारामुल्ला में यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर चल रही है। आतंकियों ने भागने की कोशिश की थी इसलिए उन्होंने फायरिंग की। वहीं अभी भी दो आतंकियों के छिपे होने की सूचना है। 

यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आतंकी हाल ही में एल ओ सी पर से घुसपैठ कर इस तरफ आए हैं या पहले से ही इस इलाके में मौजूद थे।  यह मुठभेड़ अग्रिम गांव हथलंगा के बाहरी छोर पर हो रही है। यहां घने जंगल, नाले और कुछ खाली घर भी हैं।

बता दें कि अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच चौथे दिन भी मुठभेड़ जारी है। सेना, पुलिस और सीआरपीएफ व अन्य सुरक्षा एजेंसियों के जवान पूरी सतर्कता के साथ मैदान में डटे हुए हैं। घने जंगल और पहाड़ी के बीच के संदिग्ध ठिकाने पर आतंकियों की खोजबीन के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर की भी मदद ली जा रही है। कुछ देर रुक-रुककर दोनों ओर से गोलीबारी भी हो रही है। बताया जा रहा है कि आतंकवादी एक पहाड़ी की चोटी पर एक गुफा में छिपे हुए हैं।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल