लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में करीब 6 माह बाद एक बार फिर से चलने के लिए मेट्रो तैयार, कल से इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो

By अनुराग आनंद | Updated: September 6, 2020 17:03 IST

मेट्रो परिचालन शुरू होने से पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।दिल्ली मेट्रो का परिचालन 7 सितंबर को छतरपुर- समयपुर बादली रूट पर शुरू होगा।दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर से लगभग छह महीने बाद सेवाओं को शुरू करने का ऐलान कर दिया है।

नई दिल्ली: कोरोना संक्रमण के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली में भी पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण के 2000 से अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच दिल्ली मेट्रो ने एक बार फिर से लगभग छह महीने बाद सेवाओं को शुरू करने का ऐलान कर दिया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो का परिचालन 7 सितंबर को छतरपुर- समयपुर बादली रूट पर शुरू होगा।

बता दें कि मेट्रो परिचालन शुरू होने से पहले दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद दिल्ली के परिवहन मंत्री ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा।

दिल्ली मेट्रो सेवा तीन चरणों में बहाल होगी, निषिद्ध क्षेत्र में स्टेशन रहेंगे बंद-

दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में बहाल होगी, लेकिन निषिद्ध क्षेत्रों में पड़ने वाले स्टेशन बंद रहेंगे। यह जानकारी डीएमआरसी ने दी। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने बुधवार को एक बयान में कहा कि दिल्ली मेट्रो की सेवा सात से 12 सितंबर के बीच तीन चरणों में चरणबद्ध तरीके से बहाल होगी।

दिल्ली के समयपुर बादली को गुरूग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ने वाली येलो लाइन और रेपिड मेट्रो सबसे पहले सात सितम्बर को चालू होगी। बयान में बताया गया है कि ट्रेनें सुबह में सात बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक और शाम में चार बजे से रात आठ बजे तक चलेंगी। नौ सितंबर को ब्लू लाइन और पिंक लाइन पर सेवा बहाल होगी।

10 सितंबर को रेड लाइन, ग्रीन लाइन, वायलेट लाइन पर सेवा शुरू होगी। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि देशभर में मेट्रो ट्रेन सेवाएं चरणबद्ध तरीके से बहाल होंगी, महाराष्ट्र को छोड़कर और यात्रियों को कोविड-19 के खिलाफ सभी ऐहतियात बरतने होंगे।

दिल्ली मेट्रो ने यात्रियों के बीच संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते किये कई उपाय-

दिल्ली मेट्रो ने अगले सप्ताह सेवाएं फिर से शुरू होने के मद्देनजर यात्रियों के बीच भौतिक संपर्क कम से कम सुनिश्चित करने के वास्ते कई कदम उठाये है। दिल्ली मेट्रो ने इसके लिए स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग-सह-सैनिटाइजर डिस्पेंसर और ‘फुट पेडल संचालित लिफ्टों’ को लगाया है।

कोविड-19 महामारी के कारण लगभग पांच महीने बंद रहने के बाद मेट्रो सेवाएं सात से 12 सितम्बर तक तीन चरणों में फिर से शुरू होंगी लेकिन निरूद्ध क्षेत्रों में स्थित स्टेशन बंद रहेंगे। बृहस्पतिवार को राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर मीडियाकर्मियों के लिए स्टेशन परिसर के प्रवेश द्वार से लेकर कोच में सवार होने तक का एक पूर्वावलोकन किया गया।

शहर पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि परिसर और ट्रेन के भीतर मास्क पहनना अनिवार्य है और ‘‘यदि कोई इस नियम का उल्लंघन करेगा तो उसका चालान किया जायेगा।’’ अधिकारियों ने बताया कि 45 स्टेशनों के प्रवेश द्वार पर, स्वचालित थर्मल स्क्रीनिंग सह सैनिटाइज़र डिस्पेंसर लगाये गए हैं।

(पीटीआई इनपुट )

टॅग्स :दिल्लीमेट्रोकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज