लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में यूएनएचसीआर कार्यालय के सामने अफगान शरणार्थियों ने किया विरोध प्रदर्शन

By भाषा | Updated: August 23, 2021 19:15 IST

Open in App

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानिस्तान में गहराते संकट के बीच भारत में बड़ी संख्या में अफगान शरणार्थियों ने सोमवार को यहां यूएनएचसीआर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया और संयुक्त राष्ट्र एजेंसी से बेहतर अवसरों के वास्ते दूसरे देशों में प्रवास करने के लिए ‘‘समर्थन पत्र’’ जारी करने की मांग की। दिल्ली और आस-पास के शहरों से आए सैकड़ों प्रदर्शनकारी सुबह से ही वसंत विहार में शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र उच्चायुक्त (यूएनएचसीआर) कार्यालय के सामने एकत्रित होने लगे। प्रदर्शनकारियों में महिलाएं भी थीं। प्रदर्शनकारियों ने 'हमें भविष्य चाहिए', 'हमें न्याय चाहिए', 'अब और खामोशी नहीं' जैसे नारे लगाए और ताली बजाकर एक-दूसरे का उत्साह बढ़ाया। कुछ लोग ‘यूएन जिनेवा हेल्प अफगान रिफ्यूजी’ और ‘सभी अफगान शरणार्थियों के लिए रेजिडेंट वीजा जारी करें’ जैसे संदेश वाले बैनर लिए हुए थे। अफगान सॉलिडेरिटी कमेटी (एएससी) द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया गया और प्रदर्शनकारी दोपहर तक नारे लगा रहे थे। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व करने वाले व्यक्ति ने कहा कि विरोध प्रदर्शन कम से कम दो-तीन दिनों तक जारी रहेगा। प्रदर्शनकारी दिल्ली के लाजपत नगर, भोगल, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद सहित अन्य जगहों से आए। कमेटी के प्रमुख अहमद जिया गनी ने कहा कि भारत में लगभग 21,000 अफगान शरणार्थी हैं, जिनमें से केवल 7,000 के पास वैध दस्तावेज (ब्लू पेपर) या कार्ड हैं। उन्होंने कहा, ‘‘भारत में अफगानों का जीवन बहुत अच्छा नहीं है, और शायद ही कोई अवसर है। हमें किसी तीसरे देश में जाने तथा अपने और अपने बच्चों के लिए बेहतर भविष्य की तलाश करने का अवसर क्यों नहीं मिलना चाहिए। यूएनएचसीआर को हमारी अपील पर विचार करना चाहिए, समर्थन पत्र जारी करना चाहिए और यहां तक कि पुराने मामलों पर फिर से गौर करना चाहिए।’’ एएससी के प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध दर्ज कराने के लिए नीले रंग की पट्टी पहनी हुई थी, जबकि महिलाओं और बच्चों ने देश के गीत गाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज