लाइव न्यूज़ :

CM पद पर शिवसेना की निगाहें, 50-50 फार्मूले पर अड़ी, आदित्य ठाकरे बन सकते हैं देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 17:24 IST

एक दिन पहले ही शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने भी इस बारे में कहा है

Open in App
ठळक मुद्देशिवसेना ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी से बात कर रही है अगर शिवसेना की मांग बीजेपी मान लेती है तो आदित्य ठाकरे देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 में चुनावी राजनीति में पदार्पण करते हुए शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने  को मुंबई में वरली विधानसभा सीट से जीत दर्ज की। ठाकरे परिवार से कोई चुनाव लड़ने वाले पहले सदस्य 29 वर्षीय आदित्य ने राकांपा के अपनी करीबी प्रतिद्वंद्वी सुरेश माने को 70,000 से अधिक मतों के भारी अंतर से हराया। वो देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

शिवसेना की सीएम पद पर निगाहें

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2014 के मुकाबले बीजेपी की सीटें घटती दिख रही हैं। 2014 में बीजेपी को 122,  शिवसेना को 63,  कांग्रेस को 43 और एनसीपी को 41 सीटों पर जीत मिली थी। अब तक मिले रुझानों/नतीजों के मुताबिक 102 सीटों पर भाजपा आगे चल रही है, 57 सीटों पर शिवसेना, 45 सीटों पर कांग्रेस, 53 सीटों पर राकांपा और 13 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने अकेले दम पर 122 सीटों पर जीत हासिल की थी जबकि इस बार शिवसेना का साथ होने बावजूद पार्टी पिछड़ रही है। 

लोकसभा चुनाव 2019 और विधानसभा चुनाव से पहले सीटों के बंटवारे को लेकर बीजेपी-सेना में लगातार टकराव होता रहा है। शिवसेना नेता संजय राउत ने दावा किया था कि लोकसभा चुनाव 2019 के समय बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में बराबर सीटों चुनाव लड़ने का वादा किया था। हालांकि ये हुआ नहीं। शिवसेना ने 126 सीटों पर चुनाव लड़ा जबकि बीजेपी ने 150 सीटों पर और 12 सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी गईं।

गुरुवार को उद्धव ठाकरे मीडियाकर्मियों से जरूर मिले लेकिन उन्होंने पत्ते नहीं खोले। कहा जा रहा है कि शिवसेना ढाई-ढाई साल मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी से बात कर रही है और पहली बारी अपने लिए मांग कर रही हैं। अगर शिवसेना की मांग बीजेपी मान लेती है तो आदित्य ठाकरे देश के सबसे युवा मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनकी उम्र फिलहाल 29 साल है और वह पुडुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री एमओएच फारूक का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

नाम                                      उम्र                           राज्य                          पार्टीएमओएच फारूक            29 साल 248 दिन              पुडुचेरी

प्रफुल्ल  महंत                    35                              असम                असम गण परिषदपेमा खांडू                          37                          अरुणाचल प्रदेश            बीजेपीशरद पवार                        38                               महाराष्ट्र                   कांग्रेसअखिलेश यादव                 38                            उत्तर प्रदेश               समाजवादी पार्टीउमर अब्दुल्ला                  38                             जम्मू-कश्मीर         नेशनल कॉन्फ्रेंस

बता दें कि एक दिन पहले ही शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा था कि राज्य में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा। उन्होंने दावा किया कि उद्धव ठाकरे ने भी इस बारे में कहा है और उनके नेतृत्व और दांवपेंच पर हम शिवसैनिकों को भरोसा है। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस ने कहा है कि मतदाताओं ने स्पष्ट जनादेश दिया और अगली सरकार भाजपा-शिवसेना महागठबंधन की बनेगी। 

युवाओं तक पहुंचे ठाकरे

चुनाव प्रचार अभियान के दौरान आदित्य ठाकरे ने कई रोडशो किए थे और पैदल मार्च निकाले थे। उन्होंने आरे कॉलोनी में पेड़ों को काटने तथा मुंबई की नाइटलाइफ जैसे मुद्दे उठाए थे। युवा शिवसेना नेता ने अपने प्रचार अभियान के दौरान कहा था कि वह अपने निर्वाचन क्षेत्र को ‘‘विकास का मॉडल’’ बनाना चाहते हैं। उन्होंने निर्वाचन क्षेत्र में गैर-मराठी मतदाताओं तक भी पहुंच बनायी थी।  

टॅग्स :आदित्य ठाकरेशिव सेनामहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019असेंबली इलेक्शन 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतशिवसेना विवाद: हम तारीख तय करेंगे, पहले आप अपने लोगों को मीडिया में जाने और गैर-जिम्मेदाराना बयान देने से रोकें, सुप्रीम कोर्ट सख्त, एकनाथ शिंदे-उद्धव ठाकरे गुट से नाराज?

भारतमहाराष्ट्र सरकारी कर्मचारियों पर क्या थोपी जा रही है हिंदी? राज्य कर्मचारियों के लिए नई परीक्षा अधिसूचना से राजनीतिक विवाद खड़ा हुआ

भारतMaharashtra Council Elections 2026: शिवसेना-यूबीटी उम्मीदवार अंबादास दानवे का समर्थन करेगी कांग्रेस

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषदः  17 सीटों पर जल्द चुनाव, देखिए किस दल के पास कितने विधायक, कौन मारेगा बाजी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज