लाइव न्यूज़ :

अभिनेत्री ने बीजेपी अध्यक्ष को दी गालियां, वीडियो देख पुलिस ने किया गिरफ्तार

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 10:30 IST

चेन्नई पुलिस ने हाल ही में एक तमिल अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। इस अभिनेत्री को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

Open in App

चेन्नई, 4 जून:  चेन्नई पुलिस ने हाल ही में एक तमिल अभिनेत्री को गिरफ्तार किया है। इस अभिनेत्री को पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में अभिनेत्री ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष तमिलसाईं सुंदरराजन को गालियां दी हैं। 

खबर के मुताबिक तमिल अभिनेत्री सूर्या देवी (24 वर्ष) भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को इसलिए गालियां दे रही है क्योंकि भाजपा अध्यक्ष ने हाल ही में तूतीकोरिन में पुलिस फायरिंग में 13 लोगों की मौत के मुद्दे पर पुलिस की कारवाई का समर्थन किया था। वहीं, पुलिस के मुताबिक अभिनेत्री चेन्नई में रहती है और छोटे रोल तमिल फिल्मों में करती है। पुलिस वीडियो पर कहना है कि इस हिंसा से गुस्साए लोगों ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

 वीडियो सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुटी। जिसमें ये साफ हो गया है कि अभिनेत्री किसी राजनीतिक पार्टी से नहीं जुड़ी है। हाल ही में तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर प्लांट के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे। पुलिस के द्वारा खुद बताया गया है कि सूर्या देवी को चेन्नई के वादापलानी से गिरफ्तार किया गया है। 

वहीं, चेन्नई की साइबर क्राइम विंग ने सूर्या देवी के खिलाफ आईपीसी की धारा 294 (बी) (सार्वजनिक स्थान पर आपत्तिजनक बयानबाजी करना), 153 (जानबूझकर किसी व्यक्ति को उकसाना) और 504 (किसी व्यक्ति की बेइज्जती करना और शांति भंग करने की कोशिश करना) के तहत मामला दर्ज किया है। अभिनेत्री के खिलाफ पुलिस में हिंदूवादी संगठन हिंदू मक्कल कटची के नेता एन.आनंद ने शिकायत पर दर्ज कराई है।

गिरफ्तार करने के बाद अभिनेत्री को सेंट्रल जेल भेज दिया गया है। हाल ही में  तमिलनाडु के तूतीकोरिन में वेदांता समूह के स्टरलाइट कॉपर प्लांट के विरोध में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए थे, जिसमें पुलिस की कारवाई में 13 लोगों की जान चली गई थी और बड़ी संख्या में लोग घायल हुए थे। 

टॅग्स :तमिलनाडुक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

भारतभारत-नेपाल सीमावर्ती इलाकों में लव जिहाद का खेल, हिंदू युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर शादी कराने का काम बड़े पैमाने पर

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला