लाइव न्यूज़ :

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, भीड़ ने हाईवे पर जाम लगाकर किया पुलिस पर पथराव, जानें पूरा मामला

By अमित कुमार | Updated: June 25, 2021 08:56 IST

Mathura Accident News: पुलिस और ग्रामीणों के बीच जोरदार झड़प हुई। जिसके बाद कई पुलिसकर्मी घायल भी पाए गए।

Open in App
ठळक मुद्देस्कॉर्पियो की टक्कर के बाद एक बाइक सवार की मौत पर जमकर हंगामा हुआ।शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।भीड़ को शांत कराने गई पुलिस पर पथराव किए गए।

Mathura Accident News: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोटरसाइकिल सवार युवक को पीछे से आ रही स्कॉर्पियों एसयूवी ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने स्कॉर्पियों चालक को पकड़कर उसकी पिटाई और सड़क जाम कर दिया। 

मौके पर पहुंची पुलिस पर भी नाराज लोगों ने पथराव किया जिसमें दो पुलिस उपनिरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी एसपी शर्मा ने बताया, क्षेत्र के छरौरा का रहने वाला गौरव सिंह बृहस्पतिवार सुबह बाइक से दूध लेने मथुरा की तरफ जा रहा था। गांव से बाहर निकलते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। 

उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोपी चालक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी और सड़क जाम कर दिया। तभी वहां पहुंचे कुछ पुलिसकर्मियों ने चालक को बचाने का प्रयास किया जिससे नाराज ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया। पुलिस पर पथराव की जानकारी मिलते ही आला अधिकारी अतिरिक्त पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 

पुलिस के मुताबिक पथराव में दो दरोगा सहित कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं और सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उच्चाधिकारियों ने मृतक के परिजनों को हरसंभव आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया है और अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। (भाष इनपुट के साथ) 

टॅग्स :सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया