लाइव न्यूज़ :

Budget 2020: प्रॉपर्टी बिक्री पर लगने वाला टैक्स हटा सकती है मोदी सरकार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 21, 2020 13:05 IST

शेयर की होल्डिंग पीरियड बढ़ने से आपको निवेश में कम से कम दो साल तक बना रहना होगा। उसके बाद ही आप लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के दायरे में आ सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार बजट में प्रॉपर्टी बेचने वालों को बड़ी राहत दे सकती है।सरकार प्रॉपर्टी की बिक्री पर लगने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को हटा सकती है।

 

सरकार बजट में प्रॉपर्टी बेचने वालों को बड़ी राहत दे सकती है। वह प्रॉपर्टी की बिक्री पर लगने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स को हटा सकती है। वहीं, शेयरों पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स (एलटीसीजी) की समयसीमा को 1 साल से बढ़ाकर 2 साल कर सकती है। इसके अलावा डिविडेंड पर लगने वाले डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स में भी बदलाव कर सकती है।

 घर, प्रॉपर्टी, बैंक एफडी, ज्वेलरी, बॉड, एनपीएस और कार आदि से हुए मुनाफे पर कैपिटल गेन टैक्स लगता था, लेकिन अब इसमें शेयर भी शामिल हो गया है। पिछले वित्त वर्ष में शेयरों पर लॉन्ग टर्म कैपिटल टैक्स को बहाल किया था। अब शेयरों से किसी भी वित्त वर्ष में हासिल होने वाले 1 लाख रु पए से ज्यादा के लाभ पर 10 प्रतिशत की दर से टैक्स लगता है। 

शेयर की होल्डिंग पीरियड बढ़ने से आपको निवेश में कम से कम दो साल तक बना रहना होगा। उसके बाद ही आप लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन के दायरे में आ सकते हैं। यही नहीं, निवेश को बढ़ावा देने के लिए सरकार कंपनियां द्वारा दिए जाने वाले डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (डीडीटी) में भी बदलाव कर सकती है। सूत्रों का कहना है कि सरकार डीडीटी की देनदारी में बदलाव कर सकती है। डीडीटी जारी करने वाले की जगह टैक्स पाने वाले पर लग सकता है।

 

टॅग्स :बजट २०२०-२१बजटनिर्मला सीतारमणमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज