लाइव न्यूज़ :

AAP Sanjay Singh Bail: 'हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है', इशिता सिंह ने कहा, 'मेरे पिता को न्याय मिला'

By धीरज मिश्रा | Updated: April 3, 2024 17:00 IST

AAP Sanjay Singh Bail: छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह घर लौटेंगे। बुधवार शाम वह तिहाड़ से बाहर निकलेंगे और सीधे अपने आवास पर पहुंचेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देसंजय सिंह की बेटी इशिता सिंह ने कहा पापा को न्याय मिला खुशी नहीं मनाएंगे जब तक सभी बाहर नहीं आ जाते तिहाड़ जेल से शाम तक रिहा हो सकते हैं संजय सिंह

AAP Sanjay Singh Bail: छह महीने से तिहाड़ जेल में बंद आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सांसद संजय सिंह घर लौटेंगे। बुधवार शाम वह तिहाड़ से बाहर निकलेंगे और सीधे अपने आवास पर पहुंचेंगे। संजय सिंह को मंगलवार को बेल मिली थी। इसके बाद से उनकी पत्नी अनिता सिंह और उनकी बेटी इशिता सिंह बेहद ही खुश हैं। परिवार में खुशी का माहौल है।

बेटी इशिता सिंह भी बुधवार को मीडिया से रूबरू हुई। उन्होंने कहा कि मेरे पापा को न्याय मिला है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सतेंद्र जैन को भी न्याय मिलेगा। यहां जानकारी के लिए बताते चले कि संजय सिंह जब जेल में थे तब इशिता सिंह ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि हर तानाशाह डरपोक और कायर होता है। आम आदमी पार्टी और इनके समर्थकों ने इशिता की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया था।

जमानत की कुछ शर्त भी है

संजय सिंह को मंगलवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। हालांकि, जमानत देने के दौरान कुछ शर्तें भी रखी गई हैं। संजय सिंह अगर दिल्ली-एनसीआर से बाहर जाएंगे तो ईडी को पहले अपना पूरा शेड्यूल बताएंगे, इस दौरान वो अपना फ़ोन नंबर भी ईडी को बताएंगे जो लगातार ऑन रहेगा। संजय सिंह शराब नीति में अपने रोल को लेकर कोई टिपण्णी नहीं करेंगे। अदालत ने संजय सिंह का पासपोर्ट सरेंडर करने के लिए कहा है। 2 लाख रुपये के निजी मुचलके पर कोर्ट में जमानत का बेल बॉन्ड उनकी पत्नी के द्वारा भरा गया है।

परिवार के लोग तिहाड़ निकले

संजय सिंह का परिवार और उनके वकील तिहाड़ जेल के लिए निकल चुके हैं। संजय सिंह भी अस्पताल से तिहाड़ जेल के लिए निकल चुके हैं। संजय सिंह के शाम तक जेल से रिहा होने की संभावना जताई जा रही है। तिहाड़ से वह परिवार के सदस्यों के साथ घर जाएंगे। यहां आप सर्मथक जुट सकते हैं। ऐसे में यहां पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा है।

टॅग्स :संजय सिंहतिहाड़ जेलAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईCBI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार