लाइव न्यूज़ :

जेल से बाहर आए आप नेता संजय सिंह, सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की, कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, देखेंं

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 3, 2024 23:07 IST

दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए और कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह 13 अक्टूबर 2023 से राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षा वाली जेल में बंद थेजेल से बाहर आए आप नेता संजय सिंहवह रात 8:11 बजे द्वार संख्या तीन से बाहर आए

नयी दिल्ली: दिल्ली आबकारी नीति मामले में उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के एक दिन बाद बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आए और कहा कि यह जश्न मनाने का नहीं बल्कि संघर्ष का समय है। सिंह का अभिवादन करने के लिए जेल के बाहर पार्टी के अनेक कार्यकर्ता जमा हुए थे। जेल से बाहर आने के बाद सिंह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने उनकी पत्नी सुनीता से मुलाकात की। 

सिंह 13 अक्टूबर 2023 से राष्ट्रीय राजधानी की अति सुरक्षा वाली जेल में बंद थे। वह रात 8:11 बजे द्वार संख्या तीन से बाहर आए। जेल अधिकारियों ने कहा कि जमानत प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें रिहा किया गया। 

AAP नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "...भाजपाइयों से हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं है। आप लाठी चलाओगे न? आपके पास जितनी मजबूत लाठी है उससे ज्यादा मजबूत हमारे कंधे हैं, उससे मजबूत आम आदमी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता का जज़्बा है।"

तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद AAP नेता संजय सिंह ने कहा, "क्या कह रहे हैं भाजपाई? भाजपाई कह रहे हैं कि केजरीवाल इस्तीफा क्यों नहीं देते? ये केजरीवाल का इस्तीफा नहीं मांग रहे हैं, ये कह रहे हैं कि केजरीवाल 2 करोड़ जनता का मुफ्त पानी क्यों नहीं बंद करते, मुफ्त बिजली क्यों नहीं बंद करते, मोहल्ला क्लिनिक क्यों नहीं बंद करते?... "

तिहाड़ जेल से बाहर आने पर AAP नेता संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "...मैं बताना चाहता हूं यह आम आदमी पार्टी है, यह आंदोलन की कोख से जन्मी है, यह किसी से डरने वाली नहीं है... अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल भेज दिया गया, क्यों? उनका गुनाह क्या है? उनका गुनाह यह है कि वे दिल्ली के 2 करोड़ जनता को अच्छी शिक्षा देना चाहते हैं, बुजुर्गों को तीर्थ भेजना चाहते हैं, मुफ्त पानी देना चाहते हैं... आप कान खोलकर सुन लें AAP का एक-एक कार्यकर्ता, एक-एक नेता, एक-एक मंत्री और विधायक अपने नेता अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है, दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ खड़ा है।"

टॅग्स :संजय सिंहAam Aadmi Partyअरविंद केजरीवालArvind Kejriwal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअरविंद केजरीवाल केस से हटीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा?, आपराधिक अवमानना ​​की कार्यवाही शुरू

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारत'जागो Gen-Z जागो, उठो और लड़ो', अरविन्द केजरीवाल का वीडियो वायरल

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज