लाइव न्यूज़ :

व्हाट्सएप के जरिए मिनटों में डाउनलोड कर सकते है आधार कार्ड, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

By अंजली चौहान | Updated: March 19, 2026 13:19 IST

Aadhaar Card on WhatsApp: यह एक आधिकारिक सरकारी सेवा है, इसलिए आपका डेटा सुरक्षित रहता है।

Open in App

Aadhaar Card on WhatsApp: भारत में आधार कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हर किसी के पास जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड का होना बहुत जरूरी है। इसे नजदीकी साइबर कैफे से डाउनलोड किया जा सकता है लेकिन अब आपको अपने आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको किसी साइबर कैफे या आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं है। आप घर बैठे व्हाट्सएप के जरिए DigiLocker सेवा का उपयोग करके इसे मिनटों में प्राप्त कर सकते हैं।

व्हाट्सएप से आधार कैसे डाउनलोड करें?

आपको अपना आधार नंबर देना होगा और उसे अपने मोबाइल डिवाइस से लिंक करना होगा। साथ ही, आपको एक एक्टिव DigiLocker अकाउंट बनाना होगा और अपने फोन में MyGov Helpdesk का व्हाट्सएप  नंबर (+919013151515) सेव करना होगा।

व्हाट्सएप से आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका

1- नंबर सेव करें: सबसे पहले अपने फोन में सरकारी 'MyGov Helpdesk' का नंबर +91-9013151515 सेव करें।

2- मैसेज भेजें: वॉट्सऐप खोलें और इस नंबर पर "Hi" या "Download Aadhaar" लिखकर भेजें।

3- सेवा चुनें: आपको चैटबॉट से एक रिप्लाई मिलेगा जिसमें 'DigiLocker Services' और 'Cowin Services' का विकल्प होगा। यहाँ DigiLocker Services पर क्लिक करें।

4- लॉगिन/साइन-अप: * अगर आपका डिजिलॉकर अकाउंट है, तो 'Yes' पर क्लिक करें।

अगर नहीं है, तो अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करें और इसे लिंक करें।

5- OTP वेरिफिकेशन: आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर एक OTP आएगा। उसे चैट में दर्ज करें।

6- डॉक्यूमेंट चुनें: अब आपके सामने उन दस्तावेजों की लिस्ट आएगी जो आपके डिजिलॉकर में सेव हैं। आधार कार्ड के लिए संबंधित नंबर (जैसे 1 या 2) टाइप करके भेजें।

7- डाउनलोड करें: कुछ ही सेकंड में आपका आधार कार्ड (PDF फॉर्मेट) चैट बॉक्स में आ जाएगा। इसे आप डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।

बता दें कि यह प्रक्रिया तभी काम करेगी जब आप उसी नंबर से WhatsApp चला रहे हों जो आपके आधार कार्ड से लिंक है। इसी तरीके से आप अपना पैन कार्ड (PAN), ड्राइविंग लाइसेंस और 10वीं-12वीं की मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

टॅग्स :आधार कार्डव्हाट्सऐपयूआईडीएआई
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधान! कहीं आपका आधार गलत हाथों में तो नहीं? इन 3 टिप्स से आज ही करें सुरक्षित

कारोबारAadhaar Update for Kids: पेरेंट्स ध्यान दें! बच्चों के आधार कार्ड के लिए जरूरी हैं ये दो बायोमेट्रिक अपडेट, यहाँ पढ़ें पूरी डिटेल

कारोबारक्या आधार कार्ड जन्मतिथि का प्रमाण है? जानें UIDAI की गाइडलाइन

भारतगाज़ियाबाद की महिला ने Rapido ड्राइवर के आपत्तिजनक मैसेज किए शेयर, कंपनी ने दी प्रतिक्रिया

कारोबारआधार कार्ड की सुरक्षा है आपके हाथ! जानें अपने आधार को ऑनलाइन लॉक और अनलॉक कैसे करें?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला