लाइव न्यूज़ :

एक ही समय में सेना के तीन विमान दुर्घनाग्रस्त, MP के मुरैना में सुखोई-30 और मिराज 2000 तो राजस्थान में एक अन्य एयरक्राफ्ट क्रैश

By अनिल शर्मा | Updated: January 28, 2023 12:59 IST

समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। हादसे का वीडियो सामने आया है।

Open in App
ठळक मुद्दे मिराज 2000 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है।दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था।

इंदौरः मध्य प्रदेश के मुरैना के पास एक सुखोई-30 और मिराज 2000विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। वहीं राजस्थान के भरतपुर में एभी एक वायुसेना का विमान हादसे का शिकार हो गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह CDS जनरल अनिल चौहान और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी के संपर्क में हैं और उनसे घटना की जानकारी ले रहे हैं।

 समाचार एजेंसी एएनआई ने रक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि खोज और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों विमानों ने ग्वालियर एयरबेस से उड़ान भरी थी, जहां अभ्यास चल रहा था। दुर्घटना के दौरान Su-30 में 2 पायलट थे जबकि मिराज 2000 में एक पायलट था। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार 2 पायलट सुरक्षित हैं। जबकि एक IAF हेलिकॉप्टर तीसरे पायलट के स्थान पर जल्द ही पहुंच रहा है

हादसे का देखें वीडियो

उधर, राजस्थान के भरतपुर जिले में भी वायुसेना के एक विमान के दुर्घनाग्रस्त होने की खबर है। एएनआई के मुताबिक, शनिवार सुबह यहां एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

भरतपुर के जिला कलेक्टर आलोक रंजन द्वारा पहले की रिपोर्ट की पुष्टि चार्टर जेट के रूप में की गई थी। हालांकि, रक्षा सूत्रों ने पुष्टि की है कि वह भारतीय वायुसेना के जेट थे जो दुर्घटनाग्रस्त हो गए हैं। दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है।

टॅग्स :विमान दुर्घटनाSukhoiमिराज 2000
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वAustralia Plane Crash: एडिलेड के पैराफील्ड हवाई अड्डे पर हैंगर में विमान घुसने से 2 की मौत और 11 घायल, वीडियो

भारतवीडियो: छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट जेट दुर्घटनाग्रस्त, पायलट और को-पायलट की मौत?

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वColombia Plane Crash: कोलंबिया में 125 लोगों को ले जा रहा सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, अब तक 48 लोगों को जिंदा बचाया?, वीडियो

विश्वकतरः फारस की खाड़ी में हेलीकॉप्टर दुर्घटना, 6 लोगों की मौत, एक व्यक्ति अब भी लापता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज