लाइव न्यूज़ :

पंजाब में एक व्यक्ति ने अपनी सास की हत्या की

By भाषा | Updated: August 22, 2021 15:05 IST

Open in App

यहां झुग्गियां गांव में रविवार को एक व्यक्ति ने अपनी सास की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी और अपनी पत्नी को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। चब्बेवाल पुलिस थाने के प्रभारी (एसएचओ) प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान बलबीर कौर (58) के रूप में हुई है औ उनकी गंभीर रूप से घायल बेटी सरबदीप कौर (34) को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे जालंधर के एक अस्पताल में रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी मनदीप सिंह फरार है। पुलिस ने बताया कि उसने लगभग तीन साल पहले सरबदीप कौर से शादी की थी। मनदीप शनिवार शाम गांव में स्थित अपनी ससुराल आया था। थाना प्रभारी ने कहा कि रविवार की सुबह उसने एक बंदूक से कथित तौर पर कुछ गोलियां चलाईं जिससे उसकी सास की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में हटाए गए SHO, बीजेपी जिला अध्यक्ष की शिकायत पर हुई कार्रवाई

भारतVideo: 10 मार्च से पहले ही बलिया SHO ने बीजेपी प्रत्याशी के मंत्री बनने की भविष्यवाणी कर दी बधाई, कहा पहली बार करूंगा आपका एस्कॉर्ट

भारतउप्र: पुलिस वाहन के ट्रैक्टर से टकराने से पांच लोग घायल

भारतउत्तर प्रदेश में धोखाधड़ी के मामले में पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारतधोखाधड़ी के मामले पूर्व सहायक आयुक्त गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज