लाइव न्यूज़ :

वकील ने RTI दायर कर पूछा- क्या कानूनी था दिल्ली पुलिस का प्रदर्शन, शामिल अधिकारियों पर क्या कार्रवाई हुई?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2019 13:27 IST

दिल्ली के पुलिसकर्मियों ने अपनी शिकायतों के निपटारे का आश्वासन मिलने के बाद लगभग 11 घंटे चला प्रदर्शन खत्म कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के एक वकील ने दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन को लेकर एक रिपोर्ट दायर की है।इसमें पूछा गया है कि प्रदर्शनकारी पुलिस कर्मियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई।

दिल्ली के वकील विनोद यादव ने 5 नवंबर को हुए दिल्ली पुलिस के प्रदर्शन पर सवाल खड़े किए हैं। विनोद ने सूचना के अधिकार के तहत गृहमंत्राल, उपराज्यपाल और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से जानकारी मांगी है कि दिल्ली पुलिस कर्मियों का प्रदर्शन कानूनी था या गैर कानूनी। साथ ही यह भी कहा गया है कि इसमें शामिल अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है।

दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक ने बुधवार को पुलिस कर्मियों को हर तरह के उकसावे को दरकिनार कर बल की गरिमा को बनाए रखने की अपील की थी। पुलिस कर्मियों को संबोधित एक बयान में पटनायक ने कहा, ‘‘मैंने कल आपसे अपील की थी कि आम जनता हमारी चिंताओं के प्रति सहानूभुति रखती है और इसे ध्यान में रखते हुए, हमें अनुशासित होना चाहिए। मुझे गर्व है और खुशी है कि आप सब ने हमारी गहरी भावनाओं को समझा और अपनी ड्यूटी पर डटे रहे।’’

पुलिस आयुक्त ने यह भी कहा कि पुलिस-वकीलों के बीच गतिरोध पर बल को उच्च न्यायालय से पर्याप्त राहत मिल गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दिल्ली पुलिस इस संबंध में उचित कदम उठाना जारी रखेगी।

गौरतलब है कि दिल्ली के पुलिसकर्मियों ने अपनी शिकायतों के निपटारे का आश्वासन मिलने के बाद लगभग 11 घंटे चला प्रदर्शन खत्म कर दिया था। विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) सतीश गोलचा ने तीस हजारी अदालत परिसर में पुलिस और वकीलों के बीच झड़प की घटना के बाद हड़ताल पर गए पुलिसकर्मियों से काम पर लौटने की अपील की और कहा कि इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर की जाएगी। उन्होंने कहा कि घायल पुलिसकर्मियों को कम से कम 25-25 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी।

टॅग्स :आरटीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज