लाइव न्यूज़ :

Punjab Election 2022: पंजाब में ईडी की छापेमारी को कांग्रेस ने बताया 'राजनीति से प्रेरित', CEC से मिला पार्टी का प्रतिनिधिमंडल

By रुस्तम राणा | Updated: January 20, 2022 20:04 IST

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी के द्वारा राजनीति से प्रेरित छापेमारी की जा रही है।  

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलाकात कीकहा- सीएम चन्नी को बदनाम करने के लिए हो रही है छापेमारी

नई दिल्ली: पंजाब में अवैध खनन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा की गई छापेमारी को लेकर सियासत गर्म हो गई है। कांग्रेस ने ईडी की रेड को राजनीति से प्रेरित बताया है। इस संबंध में गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मिलाकात की। 

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल में रणदीप सुरजेवाला, अभिषेक मनु सिंघवी, हरीश चौधरी, देवेंद्र यादव, गणेश गोदियाल, प्रणव झा, अमन पंवार और अन्य लोग शामिल थे। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि पंजाब में मुख्यमंत्री और मौजूदा कांग्रेस सरकार को बदनाम करने के लिए ईडी के द्वारा राजनीति से प्रेरित छापेमारी की जा रही है। 

साथ ही कांग्रेस नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को उत्तराखंड सरकार की ओर से आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के बारे में भी बताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि उत्तराखंड सरकार बैक-डेटिंग और सरकारी रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ कर रही है।

बता दें कि ईडी की टीम ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के रिश्तेदार के मोहाली व लुधियाना स्थित घरों समेत राज्य में 12 जगह छापे मारे हैं। ईडी ने चन्नी के रिश्तेदार भूपिंदर सिंह हनी की लुधियाना स्थित कोठी से चार करोड़ रुपये, जबकि लुधियाना में ही उसके करीबी संदीप कुमार के घर से दो करोड़ रुपये व कुछ दस्तावेज जब्त किए। 

इस पर सीएम चन्नी ने कहा था कि मुझे फंसाने के लिए इन लोगों ने पूरी कोशिश की। मेरे रिश्तेदारों को परेशान किया गया। ईडी के अफसर जाते हुए कह गए कि पीएम का दौरा याद रखना। चन्नी ने कहा कि मेरे पूर्वजों ने चमकौर साहिब की धरती पर मुगलों के ज़ुल्म सहे, मैं इनके ज़ुल्म सहूंगा चाहे वो मेरी जान ले लें।

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावकांग्रेसप्रवर्तन निदेशालयपंजाबCharanjit Singh Channi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज