लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में भीषण हादसाः मुंबई-गोवा राजमार्ग पर ट्रक और वैन की टक्कर में 1 बच्ची समेत 9 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 19, 2023 10:47 IST

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

Open in App
ठळक मुद्देहताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे।ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।

मुंबईः महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मुंबई-गोवा राजमार्ग पर बृहस्पतिवार सुबह ट्रक और वैन की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक सोमनाथ घार्गे ने बताया कि हादसा रायगढ़ के रेपोली गांव में सुबह करीब पौने पांच बजे हुआ। ये सभी लोग वैन से रत्नागिरी जिले के गुहागर जा रहे थे।

हताहत हुए लोग रिश्तेदार हैं और गुहागर के हेदावी गांव के निवासी थे। ट्रक मुंबई की ओर जा रहा था। अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौ लोगों की हादसे में मौत हो गई। मृतकों में एक बच्ची, तीन महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं।’’ उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

हादसे में एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे मानगांव के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया है। पहले पुलिस ने बताया था कि हादसे में एक बच्ची घायल हुई है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो