लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 849 नये मामले, 66 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: August 26, 2021 15:35 IST

Open in App

ओडिशा में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 849 नये मामले सामने आये, जिसके बाद प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10.04 लाख हो गयी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। नये संक्रमितों में 130 बच्चे भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में संक्रमण से 66 और मरीजों की मौत हो गयी, जिसके बाद महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 7,628 हो गयी। ओडिशा में बीते 24 घंटे के दौरान 71,231 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी, जिसके बाद संक्रमण की दर 1.19 प्रतिशत हो गयी। खुर्दा जिले में सर्वाधिक 313 नये मरीज मिले, राजधानी भुवनेश्वर भी इसी जिले का हिस्सा है। इस दौरान कटक में सर्वाधिक 15 मरीजों की मौत हुई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अभी 8,288 मरीज उपचाराधीन हैं, जबकि 9.88 लाख मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं। प्रदेश में बुधवार को 721 मरीज ठीक हुये हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक ओडिशा में अब तक 50 लाख से अधिक लोग कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज