लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के नए सचिव की नियुक्ति के बाद 15 जिला कलेक्टरों सहित 81 IAS अफसरों का तबादला

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 1, 2018 11:39 IST

राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, एनसी गोयल की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार द्वारा डीबी गुप्ता को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार रात यह सूची जारी की गई। 

Open in App

जयपुर, 1 मई:  राजस्थान सरकार ने एक प्रमुख प्रशासनिक फेरबदल में 15 जिला क्लेक्टर सहित 81 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। राजस्थान सरकार के कार्मिक विभाग द्वारा जारी एक आदेश के मुताबिक, एनसी गोयल की सेवानिवृत्ति के बाद सरकार द्वारा डीबी गुप्ता को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किए जाने के बाद सोमवार रात यह सूची जारी की गई। 

1983 बैच के आईएएस अधिकारी गुप्ता वित्त मंत्रालय में अतिरिक्त मुख्य सचिव, वित्त के पद पर तैनात थे। फेरबदल में राजस्थान राज्य भंडारण निगम के एमडी राजहंस उपाध्याय को राजस्थान राज्य सड़क परिवहन निगम का एमडी बनाया गया है, जबकि शहरी विकास और आवास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुकेश कुमार शर्मा को वित्त, आबकारी और काराधान में एसीएस बनाया गया है। 

एसीएस रैंक के अधिकारी खेमराज चौधरी, जगदीश चंद्र मोहंती, रवि शंकर श्रीवास्तव, सुदर्शन सेठी, सुबोध अग्रवाल, पीके गोयल, जयपुर, उदयपुर और अजमेर के मंडलायुक्त और चुरू, सवाईमाधोपुर, बीकानेर, भरतपुर, राजसमंद, अजमेर, जैसलमेर, टोंक, कोटा, धोलपुर, भिलवाड़ा, अलवर, हनुमानगढ़, सिरोही और बूंदी के जिला क्लेक्टरों का भी तबादल कर दिया गया है। 

इस लिंक पर क्लिक कर देखें ट्रांसफर अफसरों की पूरी लिस्ट

आपको बता दें, राजस्थान आईएएस आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा सोमवार को शासन सचिवालय में मुख्य सचिव एनसी गोयल को उनकी सेवानिवृति के अवसर पर भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में अतिरिक्त मुख्य सचिव, प्रमुख शासन सचिव सहित बड़ी संख्या में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी मौजूद थे।

इस अवसर पर एनसी गोयल ने अपने सेवाकाल के दौरान हुए अनुभवों और संस्मरणों को अधिकारियों के बीच साझा करते हुए कहा कि वे अपने सेवाकाल की पूरी अवधि में अपनी सेवा और अपने सहकर्मियों से पूर्णतया संतुष्ट रहे। उन्होंने कहा कि हमें अपनी आलोचनाओं से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि अपने आलोचक को अपने व्यवहार से मित्र बना लेना चाहिए, यही हमारी कुशल कार्यक्षमता का परिचायक होता है।(खबर इनपुट-भाषा)

टॅग्स :राजस्थान सरकारराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

क्राइम अलर्टनागौरः कांस्टेबल अमरीश पुरी, उमेश पुरी, रुकमा देवी और नीटू की मौत, रोडवेज बस-कार की आमने-सामने की टक्कर, 4 घायल

क्राइम अलर्टगैंगरेप फिर ब्लैकमेल..., न्याय के लिए परेशान 2 बहनों ने की आत्महत्या; जोधपुर में झकझोर देने वाली घटना

कारोबारबिहार औद्योगिक विकासः मुजफ्फरपुर और किशनगंज में सीमेंट कारखाना?, डालमिया-अंबुजा देंगे रफ्तार, हजारों नौकरी और अरबों निवेश?

भारत‘उम्मीद थी कि वह 650 से ज़्यादा अंक लाएगा’: राजस्थान के सीकर में 22 साल के NEET अभ्यर्थी ने किया सुसाइड

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज