लाइव न्यूज़ :

7th Pay Commission: इन सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा स्पेशल फेस्टिवल पैकेज, मिलेगा 10 हजार रुपये एडवांस

By स्वाति सिंह | Updated: October 20, 2020 10:58 IST

7th Pay Commission: इसके तहत त्योहार से पहले कार्यालयाध्यक्ष की ओर से संबंधित सरकारी कर्मचारी को 10 हजार रुपये का एडवांस स्पेशल फेस्टिवल पैकेज के रूप में स्वीकृत किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को स्पेशल फेस्टिवल पैकेज देने का ऐलान किया है। योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पैकेज को मंजूरी दी गई।

7th Pay Commission: उत्तर प्रदेश ने योगी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को स्पेशल फेस्टिवल पैकेज देने का ऐलान किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस पैकेज को मंजूरी दी गई। इस बैठक में सभी राज्य कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एडवांस देने का फैसला किया है।  

सरकार द्वारा जारी बयान के मुताबिक,  ये सुविधा उत्तर प्रदेश सरकार के सभी कर्मचारियों को दी जाएगी। बता दें कि ये सुविधा 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी। इस योजना के तहत सरकारी कर्मचारियों को दिया जा रहा 10 हजार रुपये का एडवांस पूरी तरह से ब्याज मुक्त होगा।

क्या है स्पेशल फेस्टिवल पैकेज

इसके तहत त्योहार से पहले कार्यालयाध्यक्ष की ओर से संबंधित सरकारी कर्मचारी को 10 हजार रुपये का एडवांस स्पेशल फेस्टिवल पैकेज के रूप में स्वीकृत किया जाएगा। यह योजना 31 मार्च 2021 तक लागू रहेगी। एडवांस ब्याज रहित होगा और इसके तहत स्वीकृत धनराशि सरकारी कर्मचारी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के माध्यम से प्री लोडेड रुपे कार्ड के जरिये दी जाएगी। यह धनराशि दस किस्तों में वसूली जाएगी। सरकारी कर्मचारी की ओर से प्रार्थनापत्र मिलने पर कार्यालयाध्यक्ष को एसबीआइ से प्री लोडेड रुपे कार्ड प्राप्त कर आवेदक को देना होगा। 

कार्यालयाध्यक्ष उन सभी त्योहारों के लिए एडवांस स्वीकृत कर सकेंगे, जो उप्र शासन द्वारा घोषित अवकाशों की सूची में शामिल हैं। कार्यालयाध्यक्ष और आहरण वितरण अधिकारियों के लिए कार्ड प्राप्त करने की विस्तृत प्रक्रिया अलग से जारी की जाएगी। स्पेशल फेस्टिवल पैकेज पर लगभग 1000 करोड़ रुपये का व्ययभार आएगा।

टॅग्स :सातवां वेतन आयोगउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी