लाइव न्यूज़ :

पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में लागू होगा 7वां वेतन आयोग- शिक्षक दिवस पर सीएम भगवंत मान ने किया बड़ा एलान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 5, 2022 13:17 IST

आपको बता दें कि यूजीसी 7वें वेतन आयोग का कार्यान्वयन पंजाब में कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक प्रमुख मांग रही है। ऐसे में सीएम भगवंत मान ने इसे लागू करने का एलान कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देशिक्षक दिवस पर सीएम भगवंत मान ने एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा है पंजाब के विश्वविद्यालयों-कॉलेजों में 7वां वेतन आयोग लागू होगा। इस मौके पर मान ने यह भी कहा है कि अतिथि शिक्षकों के वेतनों में भी वृद्धि हुई है।

चंडीगढ़:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को घोषणा की कि राज्य सरकार यहां के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) वेतनमान अक्टूबर से लागू करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति को भी मंजूरी दे दी गई है। 

सीएम भगवंत मान ने क्या एलान किया है

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर घोषणा की, ‘‘पंजाब के सभी कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में यूजीसी 7वां वेतन आयोग एक अक्टूबर, 2022 से लागू होगा।’’ आपको बता दें कि यूजीसी 7वें वेतन आयोग का कार्यान्वयन पंजाब में कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों की एक प्रमुख मांग रही है। 

शिक्षकों के वेतन में भी होगी वृद्धि- सीएम भगवंत मान 

मान ने कहा कि शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए राज्य के सभी सरकारी कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों को नियुक्त करने की मंजूरी दी गई है। उन्होंने एक वीडियो संदेश में कहा कि इस संबंध में एक अधिसूचना जल्द ही जारी की जाएगी।

आप नेता ने कहा कि पिछले 18-20 वर्षों से कॉलेजों में पढ़ाने वाले अतिथि शिक्षकों के वेतन में भी वृद्धि की गई है। 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyभगवंत मानयूजीसीUGC University Grants Commission
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टकॉल सेंटर से 132 अरेस्ट, 1.07 करोड़ रुपये, 98 लैपटॉप, 229 मोबाइल और 19 वाहन बरामद, 300 से अधिक बैंक खातों से लेन-देन पर रोक, सबसे बड़े साइबर धोखाधड़ी गिरोह का भंडाफोड़

क्राइम अलर्टसाल 2012 के निर्भया सामूहिक बलात्कार कांड की याद दिलाने वाली घटना?, 11 मई 2026 को निजी स्लीपर बस में महिला के साथ ड्राइवर और कंडक्टर ने किया गैंगरेप

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज