लाइव न्यूज़ :

74 वर्षीय बालकृष्ण अय्या ने अकेले ही कुआं खोदा, समाप्त किया पेयजल संकट, राज्य जैव विविधता पुरस्कार मिला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 24, 2023 15:58 IST

बालकृष्ण जिस समुदाय हुंडोले-मदितालाप से आते हैं वह एक ऐसी क्षेत्र है जहां पानी का कोई स्त्रोत नहीं है। लगभग 20 से 25 घरों का समुदाय प्राकृतिक जल स्रोतों से रहित क्षेत्र में रहता है। बालकृष्ण ने अकेले ही लोलीम में अपने समुदाय हुंडोले-मदितालाप की प्यास को समाप्त करने के लिए एक कुआं खोद डाला।

Open in App
ठळक मुद्दे74 वर्षीय बालकृष्ण अय्या को राज्य जैव विविधता पुरस्कार मिलापानी का कमी से जूझ रहे क्षेत्र लोलिम, कैनाकोना में अकेले ही खोद दिया कुंआअन्य घरों में पानी की आपूर्ति करने के लिए पाइप लाइन डाला

पणजी: गोवा के सुदूर क्षेत्र में पानी का कमी से जूझ रहे क्षेत्र लोलिम, कैनाकोना के 74 वर्षीय बालकृष्ण अय्या को राज्य जैव विविधता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बालकृष्ण ने अकेले ही लोलीम में अपने समुदाय हुंडोले-मदितालाप की प्यास को समाप्त करने के लिए एक कुआं खोद डाला। 

बालकृष्ण जिस समुदाय हुंडोले-मदितालाप से आते हैं वह एक ऐसी क्षेत्र है जहां पानी का कोई स्त्रोत नहीं है। लगभग 20 से 25 घरों का समुदाय प्राकृतिक जल स्रोतों से रहित क्षेत्र में रहता है।  बालकृष्ण ने अपने अधिकांश जीवन में एक स्कूल में एक मूर्तिकार और कला शिक्षक के रूप में काम किया। लेकिन इलाके में पेयजल संकट को देखते हुए लगभग 10-12 साल पहले उन्होंने अपनी बस्ती में पीने के साफ पानी के लिए संघर्ष पर ध्यान देना शुरू किया। 

बालकृष्ण ने तय किया कि वह जलसंकट के समाधान के लिए किसी और पर निर्भर नहीं रह सकते। उन्होंने बावड़ी बनाने पर काम करना शुरू करने का फैसला किया। बालकृष्ण ने अपनी बचत के पैसों से खुदाई की और अंत में लगभग 40 मीटर गहरा कुंआ खोद दिया। 

शुरू में लोगों को लगा कि बालकृष्ण ने ये सिर्फ अपने परिवार के लिए किया है। लेकिन उन्होंने कुंए में एक पंप स्थापित किया और अन्य घरों में पानी की आपूर्ति करने के लिए एक पाइप लाइन डाला। इतने सूखे इलाके में रहने वाले लोगों के लिए यह किसी चमत्कार से कम नहीं था। उन्होंने लगभग 20 से 25 घरों को कवर करने तक पाइपलाइन का विस्तार करना जारी रखा।

बालकृष्ण के काम से ग्रामीण बेहद खुश हैं। ग्रामीणों ने कहा कि उनका काम पानी उपलब्ध कराने से कहीं आगे तक है। वह लोगों को बागवानी में भी मदद करते हैं। बालकृष्ण ग्रामीणों को फल की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद करने में मदद करते हैं। साथ ही  पूर्ण विकसित आम के पेड़ों को लगाने में भी सहायता करते हैं। 

टॅग्स :गोवाप्रमोद सावंतWater Resources Department
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

क्राइम अलर्टगोवाः 2 नाबालिग लड़कियों से यौन शोषण, पार्षद और भाजपा नेता सुशांत नाइक के बेटे सोहम नाइक अरेस्ट

भारतपानी हमें जीवन देता है?, आइए हम एक-एक बूंद को बचाए?, विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया वीडियो

भारतरितेश नाइक, दाओचिर इम्चेन, चक्रवर्ती, वीरभद्रय्या चरंतिमठ और श्रीनिवास दासकारियप्पा होंगे बीजेपी प्रत्याशी, गोवा, कर्नाटक, नागालैंड और त्रिपुरा में उपचुनाव

भारतBy Elections 2026: 6 राज्य, 8 विधानसभा सीट पर उपचुनाव, 9 और 23 अप्रैल को मतदान, 4 मई को मतगणना

भारत अधिक खबरें

भारत30 दिन इंतजार और ईरान में फंसे 15 कश्मीरी छात्र?, दर्द में परिवार के लोग

भारतदिल्ली आने से पहले नीतीश कुमार दांव?, कुशवाहा, यादव और भूमिहार को सौंपी बिहार की बागडोर?

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारततेजस्वी ने बिहार के नए सीएम पर कसा तंज, कहा- 'नीतीश कुमार को गद्दी से उतारने की बधाई'

भारतAAP का राघव चड्ढा के खिलाफ एक्शन, पंजाब सरकार ने छीन ली Z प्लस सुरक्षा; जानें इसके क्या मायने