लाइव न्यूज़ :

हरियाणा में 704 ग्राम पंचायतों ने शराब की दुकानें बंद करने के लिए प्रस्ताव किया पारित: दुष्यंत चौटाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 18, 2020 17:32 IST

चौटाला ने ट्विटर पर बताया कि हरियाणा के 22 जिलों में से राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग को सबसे ज्यादा 122 प्रस्ताव भिवानी जिले से मिले। चौटाला के पास आबकारी एवं काराधान का भी प्रभार है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हरियाणा में 704 ग्राम पंचायत ने संबंधित गांवों में शराब की दुकानों को बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित किया।’’

Open in App
ठळक मुद्देरेवाड़ी में 85 ग्राम पंचायत, नारनौल में 69, करनाल में 64, हिसार में 56, पानीपत में 50, सोनीपत में 37 ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित किया।अंबाला और सिरसा में 11-11, फरीदाबाद में आठ, कुरुक्षेत्र में सात और पंचकूला में तीन ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित किया है।

हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बताया कि राज्य में 700 से ज्यादा ग्राम पंचायतों ने गांवों में शराब की दुकानों को अगले वित्त वर्ष से बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित किया है।

चौटाला ने ट्विटर पर बताया कि हरियाणा के 22 जिलों में से राज्य आबकारी एवं कराधान विभाग को सबसे ज्यादा 122 प्रस्ताव भिवानी जिले से मिले। चौटाला के पास आबकारी एवं काराधान का भी प्रभार है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ हरियाणा में 704 ग्राम पंचायत ने संबंधित गांवों में शराब की दुकानों को बंद करने के लिए प्रस्ताव पारित किया।’’

जींद जिले में 90 ग्राम पंचायत, रेवाड़ी में 85 ग्राम पंचायत, नारनौल में 69, करनाल में 64, हिसार में 56, पानीपत में 50, सोनीपत में 37 ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित किया। इसके अलावा पलवल और झज्जर में क्रमश: 34-34 और फतेहाबाद में 30, कैथल में 27, गुरुग्राम में 25, यमुनानगर में 20, अंबाला और सिरसा में 11-11, फरीदाबाद में आठ, कुरुक्षेत्र में सात और पंचकूला में तीन ग्राम पंचायतों ने प्रस्ताव पारित किया है।

हालांकि मेवात और रोहतक से कोई प्रस्ताव पारित नहीं हुआ। आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इन प्रस्तावों के साथ ही अब राज्य में शराब की दुकानें 2020-2021 में 2,500 से कम होकर 1,800 रह जाएंगी।

पिछले साल हरियाणा सरकार ने पंचायतों से कहा था कि अगर वह अपने गांव में शराब की दुकान नहीं चाहते हैं तो एक प्रस्ताव पारित करें और इसे राज्य आबकारी नीति 2020-2021 की घोषणा से पहले जमा करें। विधानसभा चुनाव के दौरान चौटाला नीत जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) ने वादा किया था कि वह गांवों में शराब की दुकानों को मंजूरी नहीं देंगे। 

टॅग्स :हरियाणाजननायक जनता पार्टीदुष्यंत चौटालामनोहर लाल खट्टरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज