लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में कोविड-19 के 63 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 1,23,457 हुई

By भाषा | Updated: August 30, 2021 12:54 IST

Open in App

केंद्रशासित प्रदेश पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 63 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद यहां कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,23,457 हो गई। एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि 3,565 नमूनों की जांच में से 63 में संक्रमण की पुष्टि हुई। राज्य में 667 मरीजों का उपचार चल रहा है। पिछले 24 घंटे में सुबह 10 बजे तक 88 और मरीज संक्रमण मुक्त हुए और स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,20,978 हो गई। संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई और मृतकों की संख्या 1,812 ही है। श्रीरामुलु ने कहा कि जांच संक्रमण दर 1.77 फीसदी है जबकि मृत्यु दर और स्वस्थ होने की दर क्रमश: 1.47 फीसदी और 97.99 फीसदी है। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक ने बताया कि अब तक 8.06 लाख लोगों को टीके की खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज