लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में कोविड-19 के 609 नए मामले, 67 और लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 30, 2021 15:08 IST

Open in App

ओडिशा में कोविड-19 के 609 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,07,112 हो गई। वहीं 67 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 7,901 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस साल अप्रैल में महामारी की दूसरी लहर के दस्तक देने के बाद से राज्य में यह सबसे कम दैनिक मामलों का आंकड़ा है। उ अधिकारी ने बताया कि रविवार को 64,991 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 609 में संक्रमण की पुष्टि हुई। जांच संक्रमण दर 0.93 फीसदी दर्ज की गई, जो कि पिछले पांच महीने में पहली बार एक फीसदी से नीचे गई है। हालांकि, संक्रमण के नए मामले भले ही कम आए हों लेकिन बच्चों में संक्रमण दर में वृद्धि हो रही है। सोमवार को यह 15.92 फीसदी रही जो कि रविवार को 14.01 फीसदी और शनिवार को 13.47 फीसदी थी। खुर्दा जिले में संक्रमण के सबसे ज्यादा 209 नए मामले सामने आए हैं। राजधानी भुवनेश्वर इसी जिले का हिस्सा है। राज्य में 7,528 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 9,91,630 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। ओडिशा में अब तक 2.17 करोड़ लोगों को टीके की खुराक दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यजख्मों के पार, उम्मीद की लाल रोशनी ‘रेडक्रॉस’

भारतमीथेन : रिसाव दिखता नहीं, लेकिन असर रुकता नहीं

भारतबिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, एंबुलेंस का पेट्रोल खत्म होने के कारण एक बुजुर्ग मरीज की हुई तड़प-तड़पकर मौत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज