लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में जुलाई अंत तक 5.5 लाख नहीं होगी कोविड-19 संक्रमितों की संख्या, दिल्ली सरकार की एक कमेटी प्रमुख ने जताया अनुमान

By भाषा | Updated: July 1, 2020 23:08 IST

हाल ही में दिल्ली सरकार की एक समिति ने कहा था कि दिल्ली में जून अंत तक एक लाख और जुलाई के अंत तक 5.5 लाख कोविड-19 के मामले होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार की एक कमेटी के प्रमुख महेश वर्मा ने कहा कि जुलाई अंत तक कोरोना मरीजों की संख्या साढ़े पांच लाख तक शायद नहीं पहुंचेगी।वर्मा ने हालांकि कहा कि कोई नया पूर्वानुमान देने से पहले अगले कुछ दिनों तक मामलों की संख्या पर गौर करने की जरूरत है।

नई दिल्ली।कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए अस्पतालों की तैयारियों को बेहतर करने के वास्ते गठित दिल्ली सरकार की एक कमेटी के प्रमुख महेश वर्मा ने बुधवार को कहा कि शहर में जुलाई अंत तक कोरोना वायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या साढ़े पांच लाख के अनुमान तक शायद नहीं पहुंचेगी, लेकिन यह देखना होगा कि मॉनसून में वायरस का क्या असर होता है।

वर्मा ने हालांकि कहा कि कोई नया पूर्वानुमान देने से पहले अगले कुछ दिनों तक मामलों की संख्या पर गौर करने की जरूरत है। दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य से जुड़ी आधारभूत संरचना और अस्पतालों को लेकर बेहतर तैयारी करने के लिए पिछले महीने पांच सदस्यीय कमेटी बनायी है। वर्मा इस समिति का हिस्सा हैं।

समिति ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी में जून के अंत तक संक्रमण के एक लाख मामले होंगे और जुलाई के अंत तक मामलों की संख्या बढ़कर 5.5 लाख हो जाएगी। वर्मा ने कहा कि मौजूदा परिदृश्य के आधार पर ऐसा नहीं लगता कि दिल्ली में जुलाई के अंत तक साढ़े पांच लाख मामले होंगे।

मानसून में देखना होगा कोरोना का प्रभाव

उन्होंने कहा, “लेकिन अब मॉनसून का मौसम है। हमें नहीं पता कि इस मौसम में इसका प्रभाव कैसा होगा क्योंकि यह नया वायरस है। पूर्व में, हम कहते थे कि यह गर्मियों में चला जाएगा, लेकिन यह नहीं गया।” वर्मा ने कहा, ‘‘मॉनसून में वायरल बीमारी फैलती है । हमें यह नहीं पता है कि कोरोना वायरस का क्या असर पड़ेगा। यह देखने के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा कि संक्रमण की संख्या यह गिरावट अस्थायी है या इसमें बढ़ोतरी होगी।’’

दिल्ली में 27 जून के बाद संक्रमितों की संख्या घटने लगी। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

7 दिन तक 3 हजार से ज्यादा मामले सामने आए

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक 13 से 27 जून के बीच सात दिन ऐसे रहे जब संक्रमण के प्रतिदिन 3,000 से ज्यादा मामले आए । हालांकि 27 जून के बाद संक्रमितों की संख्या घटने लगी। आंकड़ों के मुताबिक 29 जून को 2084 मामले आए जबकि अगले दिन 2199 मामले आए। वर्मा ने कहा, ‘‘मामलों में गिरावट के तीन-चार ही दिन हुए हैं। कुछ दिनों तक हमें संख्या पर नजर रखनी होगी । इसके बाद ही अनुमान लगाया जा सकेगा । हमारा अनुमान था कि जून अंत तक करीब एक लाख मामले होंगे लेकिन करीब 65000 मामले आए। एक नया रूझान विकसित हो रहा है।’’

मामलों में बढ़ोतरी के कारण लोग हो गए हैं सतर्क

गुरु गोविंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति वर्मा ने कहा कि मामलों में बढ़ोतरी के कारण लोग सतर्क हो गए और जांच भी बढ़ा दी गयी। संक्रमण के मामलों के तेजी से बढ़ने पर दिल्ली ने जांच बढ़ा दी थी और खास तौर पर जब रैपिड एंटीजन जांच प्रणाली की मंजूरी मिली। उन्होंने कहा कि शनिवार से शुरू हुआ सीरोलॉजिकल सर्वे के भी कुछ नतीजे आएंगे।

टॅग्स :दिल्ली में कोरोनाकोरोना वायरसदिल्लीदिल्ली सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज