लाइव न्यूज़ :

चक्रवात अम्फान से निपटने के लिए तैयार है एनडीआरएफ, ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तैनात हैं 41 टीमें, स्टैंडबाय में रखी गई हैं 24 टीमें

By सुमित राय | Updated: May 19, 2020 17:02 IST

एनडीआरएफ के डीजी ने कहा कि चक्रवात अम्फान दूसरी आपदा आ रही है, क्योंकि हम पहले ही कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं, इसके लिए सतत निगरानी की आवश्यकता है।

Open in App

कोरोना वायरस संकट के बीच चक्रवात अम्फान से निपटने के लिए नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) पूरी तरह से तैयार है। एनडीआरएफ चीफ एसएन प्रधान ने मंगलवार को बताया कि एनडीआरएफ की कुल 41 टीमों को ओडिशा और पश्चिम बंगाल में तैनात किया गया हैं।

एसएन प्रधान ने कहा, ओडिशा में 15 टीमें तैनात हैं। वे जागरूकता ड्राइव, संचार ड्राइव और निकासी का काम कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में 19 टीमें तैनात हैं, 2 टीम वहां स्टैंडबाय में रखी गई हैं। हमें अभी दोहरी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।"

उन्होंने कहा, "हमने बैकअप रखा है। एनडीआरएफ की 6 बटालियन- 11, 9, 1, 10, 4, 5 इसके लिए रखी गई हैं। बटालियन 11 वाराणसी में, बटालियन 9 पटना में, बटालियन 1 गुवाहाटी में, बटालियन 10 विजयवाड़ा में, बटालियन 4 अरक्कोणम में और बटालियन 5 पुणे में है। उन्हें जरूरत पड़ने पर जल्द से जल्द लाया जा सकता है।" उन्होंने कहा कि हर बटालियन में 4 टीमें होती हैं, इसलिए स्टैंडबाय पर 24 टीमें हैं।

एनडीआरएफ के महानिदेशक एसएन प्रधान ने कहा कि हम 'अम्फान' को हल्के में नहीं लेना चाहते, क्योंकि यह केवल दूसरी बार है जब भारत महाचक्रवात देख रहा है। उन्होंने कहा कि यह दूसरी आपदा आ रही है, क्योंकि हम पहले ही कोविड-19 का मुकाबला कर रहे हैं, इसके लिए सतत निगरानी की आवश्यकता है। जब 20 मई को पहुंचेगा तो बेहद प्रचंड चक्रवाती तूफान होगा, इसके नुकसान पहुंचाने की क्षमता बनी हुई है।

टॅग्स :चक्रवाती तूफान अम्फानचक्रवाती तूफानओड़िसापश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

कारोबार8.5 लाख कर्मचारियों-पेंशनधारकों को लाभ, महंगाई भत्ता 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत?, ओडिशा के मुख्यमंत्री माझी ने दिया तोहफा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज