लाइव न्यूज़ :

बिहार से चुने गए 40 सांसदों में शामिल हैं पांच विधायक और तीन एमएलसी, उपचुनावों की सुगबुगाहट शुरू

By भाषा | Updated: May 26, 2019 13:23 IST

बिहार से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए 40 सांसदों में राज्य विधानमंडल के आठ सदस्य शामिल हैं। इनमें से तीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट का हिस्सा हैं।

Open in App

बिहार से 17वीं लोकसभा के लिए चुने गए 40 सांसदों में राज्य विधानमंडल के आठ सदस्य शामिल हैं। इनमें से तीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट का हिस्सा हैं। सांसद चुने गए आठ लोगों में से पांच विधानसभा जबकि तीन विधान परिषद के सदस्य हैं। दो विधान पार्षद जद (यू) के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और लोजपा के पशुपति कुमार पारस बिहार कैबिनेट के सदस्य हैं। चुनाव जीतने के बाद इनकी सीटों पर उपचुनाव की सुगबुगाहट बढ़ गई है।

लोकसभा चुनाव में ललन सिंह मुंगेर सीट से जीते हैं, जबकि पारस अपने भाई एवं लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान की सीट हाजीपुर (सु) से सांसद बने हैं। वहीं, कैबिनेट के तीसरे सदस्य जद (यू) के दिनेश चन्द्र यादव सहरसा जिले में सिमरी बख्तियारपुर से विधायक हैं। उन्होंने मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से चुनाव जीता है। इस सीट से उन्होंने दो दिग्गजों राजद के शरद यादव और जन अधिकारी पार्टी के पप्पू यादव को हराया है।

जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से विधान पार्षद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी ने जीत हासिल की है। हालांकि वह करीब 1,000 वोटों के अंतर से ही जीते हैं। बिहार से संसद पहुंचने वाली एक अन्य विधायक हैं जद (यू) की कविता सिंह। वह सीवान संसदीय क्षेत्र से चुनी गई हैं। 33 वर्षीय सिंह प्रदेश से निर्वाचित सबसे कम उम्र की सांसद हैं।

संसद पहुंचने वाले जद (यू) के अन्य दो विधायक हैं..... गिरधारी यादव और अजय मंडल। ये लोग क्रमश: बांका और भागलपुर से निर्वाचित हुए हैं। इतना ही नहीं किशनगढ़ से कांग्रेस विधायक मोहम्मद जावेद भी संसद पहुंचे हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतModi New Cabinet Nityanand Rai: 1981 से संघ परिवार से जुड़े, एबीवीपी में शामिल, जानें कौन हैं नित्यानंद राय

भारतब्लॉग: जितनी अधिक सहूलियत, उतना कम मतदान

भारतLok Sabha Elections 2024 Model Code of Conduct: 16 मार्च से लागू आदर्श आचार संहिता हटाई गई, निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को विजयी उम्मीदवारों की सूची सौंपी

भारतLok Sabha Election Result 2024 Trends: 241 सीट पर आगे भाजपा, लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर देश की बागडोर संभालेंगे पीएम मोदी, राहुल गांधी की टीम से टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई