लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के बहादुरगढ़ में फैक्ट्री में विस्फोट होने से 4 की मौत, 28 लोग घायल, सीएम मनोहर लाल खट्टर मृतक परिवारों को देंगे 2-2 लाख रुपये

By भाषा | Updated: February 29, 2020 05:55 IST

झज्जर के उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने बताया कि एमआई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को यह विस्फोट हुआ जिसके बाद सामने की तीन इमारतों में आग लग गयी और बगल की दो इमारतें ढह गयीं।

Open in App
ठळक मुद्देदहिया ने बताया कि इस विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई है वे मजदूर थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें एक की हालत गंभीर है।

हरियाणा के झज्जर जिले में बहादुरगढ़ के बाहरी इलाके में शुक्रवार को एक रसायन फैक्ट्री में जबर्दस्त विस्फोट होने से चार मजदूरों की मौत हो गयी और 28 अन्य घायल हो गये। झज्जर के उपायुक्त जितेंद्र दहिया ने बताया कि एमआई औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार को यह विस्फोट हुआ जिसके बाद सामने की तीन इमारतों में आग लग गयी और बगल की दो इमारतें ढह गयीं।

दहिया ने बताया कि इस विस्फोट में जिन लोगों की मौत हुई है वे मजदूर थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, उनमें एक की हालत गंभीर है। उन्होंने बताया कि घायलों में पांच बच्चे और 12 महिलाएं हैं। दहिया ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के लिए दो दो लाख रूपये की अनुग्रह राशि घोषित की है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार दमकल गाड़ियों ने आग को नियंत्रण में लाया। दहिया ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और जिला प्रशासन इमारत के मलबे को हटाने की कोशिश में जुटे हैं। वैसे उन्होंने मलब के हटने के बाद और शव मिलने की आशंका से इनकार नहीं किया है। उन्होंने कहा कि विस्फोट की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। भाषा राजकुमार वैभव वैभव

टॅग्स :मनोहर लाल खट्टरहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टVIDEO: हरियाणा में 4 बदमाशों ने एक लड़के को मारने के लिए चलाईं करीब 35 से 40 राउंड गोलियां, शरीर किया छलनी, देखें भयावह वीडियो

भारतHaryana Municipal Elections Result 2026: अंबाला में सैनी, पंचकूला में बंसल और सोनीपत में जैन बने मेयर, धारूहेड़ा, रेवाड़ी, सांपला में बीजेपी की जीत, कांग्रेस साफ?

भारतहरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा का गढ़ सांपला नगर समिति के अध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा?, धारूहेरा से भाजपा उम्मीदवार सत्यनारायण 9392 वोट से जीते?

भारतसोनीपत के नए मेयर राजीव जैन, कांग्रेस उम्मीदवार कमल दीवान को 23,247 वोटों से हराया, अंबाला में भाजपा की अक्षिता सैनी को 52,794 वोट

भारतHaryana Local Body Election Results 2026: पंचकुला में 20 में से 10 सीट पर बीजेपी की जीत, वार्ड 1 में भाजपा की परमजीत कौर 2,358 वोटों से जीतीं, देखिए सभी 10 वार्ड विजेता सूची

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज